12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा विधायक फहीम की कुर्सी पर मंडराया खतरा! फर्जी OBC सर्टिफिकेट ने बढ़ाई मुश्किलें, क्या जाएगी विधायकी?

Fake OBC Certificate: मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक फहीम इरफान अब गंभीर विवादों में हैं। हाल ही में प्रशासन और जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की जांच में उनके OBC प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
sp leader fake obc certificate moradabad

सपा विधायक फहीम की कुर्सी पर मंडराया खतरा! Image - FB/@mlafaheem

SP MLA Fahim Irfan Moradabad: मुरादाबाद के बिलारी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक फहीम इरफान अब मुश्किलों में घिरे हैं। हाल ही में प्रशासन की जांच में उनके और उनके परिवार के OBC प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। यह मामला तब उजागर हुआ जब जनपद स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने विस्तृत जांच के बाद फहीम इरफान के दस्तावेजों को असत्य और फर्जी करार दिया।

प्रशासनिक जांच और राजनीतिक असर

जिला प्रशासन और जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों की भविष्य में सख्ती से जांच होगी और कोई भी फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

फहीम इरफान ने इस सीट पर कुल 95,338 वोट हासिल किए थे और 39.92% मतों से जीत दर्ज की थी।

विधायक की सदस्यता कब जा सकती है?

MLA की सदस्यता केवल इन परिस्थितियों में खतरे में पड़ सकती है:

  • चुनाव में गलत जानकारी देकर जीतना साबित हो जाए।
  • चुनाव याचिका (Election Petition) कोर्ट में जीत जाए।
  • किसी आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाएं (कुछ मामलों में)।
  • आरक्षित सीट पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र साबित हो जाए।

मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट किसी आरक्षित वर्ग की सीट नहीं है; यह सामान्य (General) सीट है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग