3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने युवक से कराया अश्लील काम, मुर्गा बनाकर पीटा

mp news: घटना के बाद से पीड़ित युवक परिवार सहित घर छोड़कर अज्ञात जगह चला गया है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
morena

history sheeter dalit youth assault

mp news: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें हिस्ट्रीशीटर बदमाश अनुसूचित जाति वर्ग के एक युवक को मुर्गा बनाकर पीटते और उसे अश्लील कृत्य करने पर मजबूर करता नजर आ रहा है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश का नाम धर्मेंद्र तोमर उर्फ पुई है जो कि रेतपुरा अंबाह रोड का रहने वाला है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश धर्मेन्द्र उर्फ पुई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ घर छोड़कर कहीं दूसरी जगह रहने चला गया है।

पुराना है वीडियो, अब हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल हुए हैं वो करीब 6 महीने पुराने हैं। वीडियो में हिस्ट्रीशीटर बदमाश धर्मेन्द्र तोमर उर्फ पुई इलाके में ही रहने वाले एक दलित युवक के साथ नजर आ रहा है। एक वीडियो में वो युवक को मुर्गा बनाकर उसके हिप्स पर चांटा मारते दिख रहा है और कह रहा है कि बोल-तू रुपये देगा की नहीं। वहीं दूसरे वीडियो में युवक को अश्लील कृत्य करने के लिए मजबूर करता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित परिवार सहित घर छोड़कर गया

बताया गया है कि पीड़ित युवक इस घटना के बाद अपने परिवार सहित मकान छोड़कर किसी दूसरे स्थान पर रहने के लिए चला गया है। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर धर्मेन्द्र तोमर उर्फ पुई पर अंबाह थाना सहित कई अन्य थानों में हत्या के प्रयास, फायरिंग, मारपीट करने, रंगदारी वसूलने सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। रजिस्टर्ड गुंडा की सूची में भी इसका नाम है। एसडीओपी रविप्रताप भदौरिया ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर धर्मेन्द्र तोमर उर्फ पुई का अजा वर्ग के युवक को टॉर्चर करने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने खुद फरियादी बनकर आरोपी के विरुद्ध अजा की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।