AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

120 Bahadur Screening Review: साल 2025 की मोस्ट–अवेटेड फिल्म ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में 1962 की रेजांग ला लड़ाई, भारतीय सैनिकों की जज्बे और कुर्बानी को बेहद भावुक तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है। फरहान अख्तर की एक्टिंग दमदार है, उन्होंने मेजर शैतान सिंह का किरदार निभाया है।
फिल्म का पहला पार्ट एवरेज है। शुरुआत में कहानी हल्के-फुल्के पलों के साथ जवानों की दोस्ती और ‘कंपनी चार्ली’ के इर्द–गिर्द घूमती है, जबकि दूसरा पार्ट काफी इंटेंस भरा है। जवानों की शहादत वाले सीन पर आंखें नम हो सकती हैं। फिल्म के बीच में कई ऐसे मोमेंट है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

रजनीश घई का डायरेक्शन शानदार है। वह ऊंचाई वाले युद्ध की कड़वी सच्चाई भी दिखाते हैं। जहां संसाधन की कमी तो है, लेकिन सैनिकों का मनोबल हाई है। फिल्म में भावनात्मक पहलुओं को भी बखूबी से दिखाया गया है। एक्ट्रेस राशि खन्ना ने भी अच्छा काम किया है।
‘120 बहादुर’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी कहानी और दिल छू लेने वाली प्रस्तुति है। युद्ध के रोमांचक सीक्वेंस हों या बैकग्राउंड में गूंजता भावनात्मक संगीत, हर फ्रेम कहानी को और प्रभावी बनाता है। फरहान अख्तर और उनकी टीम की नैचुरल केमिस्ट्री दर्शकों को सीधे जंग के मैदान तक ले जाती है। फिल्म सिर्फ लड़ाई नहीं दिखाती, बल्कि उन भावनाओं को भी छूती है जो हर शहादत के साथ जुड़ी होती हैं। हर बलिदान को इतनी संवेदनशीलता से दिखाया गया है कि पल भर को स्क्रीन और रियलिटी एक जैसी लगने लगती है। यही वजह है कि (स्क्रीनिंग के बाद) मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर, जो अक्सर फरहान की खिंचाई करते हैं, उन्होंने भी इसे बेहतरीन फिल्म बताकर सराहा है।
यह फिल्म उन 120 वीरों के नाम एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने 3000 चीनी सैनिकों को 1962 में धूल चटा दी थी। ऐसे में यदि आप 1962 का युद्ध, मेजर शैतान सिंह की जज्बे और उनकी बटालियन की कहानी के बारे में जानना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
| स्टारकस्ट | फरहान अख्तर, राशि खन्ना, अंकित सिवाच, स्पर्श वालिया |
| डायरेक्शन | रजनीश घई |
| जोनर | देशभक्ति |
| रिलीज डेट | 21 नवंबर 2025 |
| रेटिंग | 4/5 |
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Nov 2025 10:57 am
Published on:
20 Nov 2025 09:00 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।