6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सगा पिता ही निकला अपनी बेटी का बलात्कारी, 17 लोगों के DNA टेस्ट के बाद हुआ बड़ा खुलासा

Mumbai Rape Crime: मुंबई में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां सगे पिता ने अपनी ही बेटी से दरिंदगी की हदें पार कर दी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 06, 2026

Mumbai father rape daughter crime

मुंबई शर्मसार, सगा पिता ही निकला अपनी बेटी का बलात्कारी (AI Image)

मुंबई से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति को अपनी ही 20 वर्षीय मूक-बधिर बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घिनौने अपराध का पर्दाफाश तब हुआ जब डीएनए (DNA) रिपोर्ट में यह साबित हो गया कि पीड़िता के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा बाप ही है।

पेट में 'कीड़े' चलने की शिकायत से खुला राज

पीड़िता परिवार के साथ दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में रहती है। यह मामला सितंबर 2025 में तब सामने आया जब पीड़िता ने अपनी दादी से पेट में तेज दर्द की शिकायत की। पीड़िता ने इशारों में बताया कि उसे पेट के अंदर कीड़े की तरह कुछ रेंगने जैसा महसूस हो रहा है। परिजनों ने उसे तुरंत कामा एंड अल्बलेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मेडिकल जांच में उसके पांच महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

NGO की मदद से 'दरिंदे' का पर्दाफाश

बहरी और गूंगी होने के कारण पीड़िता शुरुआत में कुछ भी बताने में असमर्थ थी। पुलिस के लिए उससे बयान लेना एक बड़ी चुनौती थी। इस दौरान 'विधायक भारती' एनजीओ की काउंसलर्स लीला पाटाडे और मधुरा कोडलेकर ने पीड़िता की मदद की। पांच दिनों तक चले थेरेपी सत्रों में युवती ने अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां किया।

17 संदिग्धों का DNA टेस्ट  

पुलिस के अनुसार यह अपराध 21 मार्च से 21 सितंबर 2025 के बीच हुआ। 22 सितंबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने एक 34 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि एक 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया गया। लेकिन मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने वैज्ञानिक रास्ता अपनाया। पुलिस ने पीड़िता के पिता सहित कुल 17 संदिग्धों के ब्लड सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे।

27 जनवरी 2026 को आई फोरेंसिक रिपोर्ट ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। रिपोर्ट में केवल एक ही DNA मैच हुआ और वह पीड़िता के पिता का था। सबूत मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

कम से कम 10 साल तक जेल

कफ परेड पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही दिव्यांग व्यक्ति पर यौन हमला और दिव्यांग अधिकार कानून की धाराएं भी लगाई गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह एक जघन्य अपराध है जिसमें 10 साल से अधिक की सजा का प्रावधान है। पुलिस अब इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।