AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के परभणी में हुई हिंसा को लेकर एक बार फिर सियासत का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परभणी का दौरा किया। इसपर भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना पर जांच जारी है। सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। लेकिन, इस घटना को जातीय रंग देने का काम राहुल गांधी ने किया है। मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की जनता समझदार है और राहुल गांधी की इस राजनीति पर ध्यान नहीं देगी। संविधान के प्रति राहुल गांधी और कांग्रेस की क्या विचारधारा है, इसे पूरा देश जानता है। संविधान को सम्मान देने का काम हम लोग कर रहे हैं।
राहुल गांधी द्वारा देवेंद्र फडणवीस पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को अभी अपना एजेंडा सेट करना है। वह समाज में वातावरण खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अब उनकी झूठी कहानी नहीं चलेगी। महाराष्ट्र की जनता ने विधानसभा के चुनाव में इनका सफाया कर दिया। मैं समझता हूं कि महाराष्ट्र में जिस तरह से कांग्रेस को हार मिली है, उससे सबक सीखना चाहिए। राहुल गांधी को इस हार पर मंथन करना चाहिए।
छगन भुजबल की देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई मुलाकात पर भाजपा नेता ने कहा है कि वह (छगन भुजबल) महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण नेता हैं। इस राज्य के वह उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं। ओबीसी समाज का नेतृत्व भी करते हैं। महाराष्ट्र की राजनीति की परिस्थिति में वह मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का स्वभाव सभी लोगों को साथ में लेकर चलने की है। विधानसभा चुनाव में महायुति को सफलता मिली। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनी। आगे महायुति में वातावरण खराब न हो, इसकी वह चिंता करते हैं। चूंकि, वह सरकार के प्रमुख हैं, इसलिए छगन भुजबल उनसे मिले होंगे।
इनपुट: आईएएनएस
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
23 Dec 2024 08:26 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।