7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्मदापुरम: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में बाघ ने किया युवक का शिकार, ग्रामीणों का चक्काजाम

टाइगर स्टेट में बाघ के हमले में युवक की मौत, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बाहर आया बाघ आदिवासी युवक को उठा ले गया…। बाघ का मूवमेंट होने के कारण वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास आवाजाही बंद की…।

2 min read
Google source verification
Narmadapuram

पिपरिया के पास झिरिया गांव में शनिवार को सुबह एक टाइगर युवक को उठा ले गया। फोटो- freepik.com

नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) से लगे क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बाघ ने युवक पर हमला कर दिया, इससे उसकी मौत हो गई। पिपरिया और मटकुली के बीच झिरिया गांव के पास यह घटना हुई। बाद में युवक का शव जंगल में झाड़ियों में मिला। शव क्षतविक्षत अवस्था में था। बाघ का मूवमेंट होने के कारण सभी की आवाजाही उस क्षेत्र में बंद कर दी गई है। इधर, ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

टाइगर स्टेट के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शनिवार को एक बाघ ने युवक की जान ले ली। लोगों के मुताबिक टाइगर ने बाघ ने झिरिया के पास एक झोपड़ी के नजदीक युवक पर हमला किया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। बाद में युवक का शव जंगल में झाड़ियों में मिला। शव क्षतविक्षत अवस्था में था। मृतक की पहचान बारीदेवी गांव, डैम मोहल्ला निवासी कमल ठाकुर के रूप में हुई है, जो आदिवासी समुदाय से था। उसके पिता का नाम सन्नू ठाकुर बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कहीं आदमखोर न हो जाए बाघ

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह क्षेत्र सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है, जहां बाघों की नियमित आवाजाही रहती है। हालांकि, इस क्षेत्र में पहली बार किसी इंसान के शिकार की पुष्टि हुई है, जिसके चलते बाघ के आदमखोर होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने पिपरिया-मटकुली मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और एरिए की सुरक्षा के इंतजाम की मांग की। चक्काजाम के कारण मार्ग पर यातायात थम गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। इधर, फारेस्ट विभाग के अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल के आसपास और जंगल क्षेत्र में आवाजाही नहीं करने की अपील की है। शनिवार सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।