
निर्माणाधीन ब्रिज के रास्ते से निकलते वाहन व उड़ती धूल।
The work on the bridge under construction नरसिंहपुर. शहर से लगे रेलवे के रौंसरा फाटक पर निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य मंथर गति से चल रहा है। जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही वाहन चालकों, राहगीरों को दिन रात उड़ती धूल से परेशानी हो रही है। ट्रेनों की आवाजाही दौरान बार-बार फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। जिससे लोगों को निकलने में घंटो समय लगता है। स्कूल-कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा आम नागरिकों, किसानों, व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है।
रेलवे फाटक पर बन रहे ब्रिज का अधिकांश कार्य हो गया है। लेकिन दोनों तरफ से ब्रिज के स्लोब का कार्य पूरा नहीं हुआ है। स्टेशन तरफ के हिस्से में अधूरे पड़े कार्य से वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते से निकलने की मजबूरी बनी है। वहीं हाइवे से शहर में आने वाले वाहन चालकों को वाहन निकालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। जिससे वाहन मोड़ते समय डर बना रहता है कि कोई घटना न हो जाए।
दिनभर सहना पड़ती है धूल
स्टेशनगंज क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ब्रिज के कार्य में हो रही देर से दिनभर उन्हें उड़ती धूल परेशान करती है। बार-बार जाम की स्थिति बनने से व्यापार पर भी असर हो रहा है। क्योंकि लोगों को डर रहता है कि कहीं फाटक बंद होने से उनका निकलना मुश्किल न हो जाए। ब्रिज निर्माण एंजेसी द्वारा कार्य के दौरान पानी का छिडक़ाव नहीं किया जा रहा है। जिससे धूल से निजात मिल सके।
Published on:
07 Feb 2026 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
