10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइगर रिजर्व की आमापानी बीट में गस्तीदल पर तत्वों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे कर्मी

A case of attack on forest workers नरसिंहपुर. जिले की सीमा से लगे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में गश्ती करते हुए वनकर्मियों पर हमला होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद रिजर्व की ओर से सुआतला थाना में एफआइआर दर्ज कराई गई है। वहीं रिजर्व की टीम […]

2 min read
Google source verification
जिले की सीमा से लगे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में गश्ती करते हुए वनकर्मियों पर हमला होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद रिजर्व की ओर से सुआतला थाना में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

आरोपियों के घर से बरामद लकड़ी

A case of attack on forest workers नरसिंहपुर. जिले की सीमा से लगे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में गश्ती करते हुए वनकर्मियों पर हमला होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद रिजर्व की ओर से सुआतला थाना में एफआइआर दर्ज कराई गई है। वहीं रिजर्व की टीम ने एक बंदूक, सागौन की लकड़ी, सांभर-चिंकारा के सींग, कुछ धारदार हथियार आदि आरोपियों के घर की गईं जांच में जप्त किए हैं। एक आरोपी अन्नू पटेल निवासी कुम्हरोड़ा को भी पकड़ा है। घटनाक्रम बीती तीन फरवरी का बताया गया है। बरामद लकड़ी की नापजोख हो रही है।
बताया जाता है कि डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में बीट गार्ड ऋषिकेश टैगोर, वनरक्षक अपने दो श्रमिकों संतोष ठाकुर और जगदीश नोरिया के साथ तीन फरवरी की दोपहर बाद बाइक से गश्त पर थे। वनकर्मी तालाब की चेकिंग करने हेतु बड़ पर चढ़े तो उन्हें दूसरी और तीन व्यक्ति दिखाई दिए। जिनके पास बंदूके भी थी। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने इनके तरफ निशाना करके बंदूक से गोली चला दी। इस समय आसपास छिपे हुए और व्यक्ति भी इन अपराधियों के साथ इक_ा हो गए और गोलीबाजी प्रारंभ कर दी। उस समय लगभग सात से आठ अपराधी बताए जा रहे हैं। जब वनकर्मी वहां से नहीं हटे और उन्हें ललकारते रहे तब उन्होंने तीन राउंड और फायर किया। इस बीच उन्होंने उक्त आठ अपराधियों में से तीन अपराधियों को पहचान लिया। जिनकी पहचान राजा लोधी निवासी ग्राम रमपुरा, अन्नू पटेल निवासी ग्राम कुम्हरोड़ा तथा रामसेवक गौड़ निवासी ग्राम रमपुरा के रूप में हुई है।

मामले में टाइगर रिजर्व के डीएफओ रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटना के दौरान किसी भी वनकर्मी को कोई हानि नहीं हुई है। उक्त अपराधियों की विरुद्ध सुआताला थाना में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस बल की सहायता से तथा टाइगर रिजर्व में उपलब्ध डॉग स्क्वाड की सहायता से वन अमले द्वारा लगातार सर्च की गई। पुलिस की सहायता से आरोपियों की लोकेशन भी प्राप्त कर उनके मकान आदि की सर्चिंग की गई, जिसमें सागौन की इमारती लकड़ी, भाला, जानवरों को काटने के हथियार तथा जानवरों के अंग आदि जप्त की गई है। मामले में जांच चल रही है। अभी एक आरोपी अन्नू को पकड़ा गया है। लकड़ी की नापजोख का कार्य पूरा होने के बाद ही मात्रा और उसकी सही कीमत का आंकलन हो पाएगा।