9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरसिंहपुर लूटकांड में आरोपियों को पैदल न्यायालय ले गई पुलिस, तीन को भेजा जेल, दो रिमांड पर

robbery of about Rs 1 crore नरसिंहपुर. शहर की एक होटल से करीब 1 करोड़ रूपए की लूट के मामले में पुलिस ने जिन सात लोगों को आरोपी बनाया है। उसमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। मंगलवार की रात मामले में जबलपुर क्षेत्र से आरोपियों को पकडकऱ लाई पुलिस बुधवार को कड़ी सुरक्षा में […]

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस बुधवार को कड़ी सुरक्षा में पांच आरोपियों को पैदल न्यायालय ले गई। लुटेरे इस दौरान लोगों की नजरों से बचते और अपना मुंह छुपाते नजर आए।

आरोपियों को न्यायालय ले जाते हुए कोतवाली पुलिस।

robbery of about Rs 1 crore नरसिंहपुर. शहर की एक होटल से करीब 1 करोड़ रूपए की लूट के मामले में पुलिस ने जिन सात लोगों को आरोपी बनाया है। उसमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। मंगलवार की रात मामले में जबलपुर क्षेत्र से आरोपियों को पकडकऱ लाई पुलिस बुधवार को कड़ी सुरक्षा में पांच आरोपियों को पैदल न्यायालय ले गई। लुटेरे इस दौरान लोगों की नजरों से बचते और अपना मुंह छुपाते नजर आए। पुलिस ने बताया है कि सीजेएम के न्यायालय में आरोपियों को पेश किया गया। दो आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है जबकि तीन को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में लूटी गई रकम की बरामदगी में राशि का आंकड़ा करीब 76 लाख तक पहुंच गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने बताया कि जबलपुर क्षेत्र निवासी आरोपी निखलेश महदेले से करीब 50 हजार रुपए बरामद किए हैं। जिसे एवं पूर्व में पकड़े गए आरोपी मोनू उर्फ टुईया को दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी मैनेजर चंद्रेश रजक, राकेश शुक्ला, अनुज बाल्मिकी को जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मामले में जो दो आरोपी नाबालिग हैं उन्हें अभिरक्षा में लेकर उनके संबंध में पृथक से कार्रवाई की जा रही है जिनको आरोपी निखलेश ही लेकर आया था। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने करीब एक सप्ताह से योजना बनाना चालू कर दिया था। रिमांड पर आरोपियों से होने वाली पूछताछ में जो नए तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस जांच का दायरा बढ़ा सकती है।
वर्जन
अभी तक करीब 76 लाख रुपए के आसपास रकम की बरामदगी हो गई है। दो आरोपियों को रिमांड पर लिया है, उनसे पूछताछ होगी। मामले में दो आरोपी नाबालिग होने से उनके संबंध में पृथक से कार्रवाई चल रही है।
डॉ. ऋषिकेश मीना, एसपी नरसिंहपुर