
Ajit Pawar's plane crash
महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई। लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया जिसमें अजित पवार समेत 5 लोग मारे गए। विमान हादसे के कारणों की जांच जारी है। इस मामले में अजित के भतीजे रोहित पवार (Rohit Pawar) ने बड़ा बयान देते हुए विमान हादसे के पीछे साजिश होने की आशंका भी जताई है। गौरतलब है कि रोहित, शरद पवार (Sharad Pawar) के चचेरे पोते हैं और कर्जत-जामखेड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और एनसीपी (शरद पवार गुट) से जुड़े हुए हैं। अब अजित पवार विमान हादसे की जांच में नया मोड़ आ गया है।
मामले की जांच के लिए DGCA और AAIB की एक टीम बुधवार को फिर बारामती पहुंची है जिससे मामले की हर पहलू से जांच की जा सके। DGCA और AAIB की टीम ने इस दौरान कैमरा फीड्स चेक करने के साथ ही बारामती एयरस्ट्रिप के बारे में जानकारी भी इकट्ठा की। टीम ने विमान हादसे से जुड़ी और ज़रूरी जानकारी इकट्ठा करने के लिए घटनास्थल का भी दौरा किया। जानकारी के अनुसार आने वाले समय में इस तरह के और दौरों की भी संभावना है।
DGCA और AAIB की टीम एक बार फिर बारामती इसलिए गई है क्योंकि रोहित पवार के आरोप से अजित पवार के विमान हादसे के पीछे एक साजिश होने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। रोहित ने विमान के पायलट-इन-कमांड और प्लेन को ऑपरेट करने वाली एविएशन कंपनी VSR वेंचर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस हादसे के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है। रोहित ने पायलट-इन-कमांड की शराब पीने की आदत और फ्लाइट ड्यूटी के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि क्या VSR को एक और फ्लाइट पूरी करने की जल्दी थी? इसी वजह से उन्होंने हादसे की जांच किसी इंटरनेशनल एजेंसी से कराने की मांग की है।
Updated on:
12 Feb 2026 03:03 pm
Published on:
12 Feb 2026 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
