8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियों को परेशान करने पर आपत्ति जताई तो युवकों ने बॉडी बिल्डर को लोहे की रॉड और हॉकी से पीटा, हुई मौत

जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा, "रोहित और जतिन ने कुछ नशे में धुत लोगों के अनियंत्रित व्यवहार पर आपत्ति जताई।

2 min read
Google source verification

रोहतक

image

Ashib Khan

Nov 30, 2025

पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)

पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)

हरियाणा के रोहतक जिले के एक राष्ट्रीय स्तर के पैरा-एथलीट की हत्या करने का मामला सामने आया है। एक विवाह समारोह में युवकों द्वारा लड़कियों को परेशान किया जा रहा था; इसका उसने विरोध किया तो दोनों पक्षों में बहस हो गई. बाद में बहस इतनी बढ़ गई कि युवकों ने उस पर लोहे की रॉड और हॉकी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

घायल को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हुमायूंपुर निवासी रोहित धनखड़ के रूप में हुई है। दरअसल, वह अपने दोस्त के साथ एक शादी समारोह में गया था। समारोह स्थल पर रोहित द्वारा उनके अभद्र व्यवहार पर आपत्ति जताए जाने पर दूल्हे पक्ष के कुछ मेहमानों से उनकी बहस हो गई।

कार में मारी टक्कर

जब वे रोहतक लौट रहे थे तो उनकी कार में युवकों ने पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन्होंने रोहित पर लोहे की रॉड और हॉकी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके दोस्त ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

इसके बाद रोहित को भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत बिगड़ने के बाद रोहतक रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और हमले में शामिल एक वाहन को भी जब्त कर लिया है। 

जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा, "रोहित और जतिन ने कुछ नशे में धुत लोगों के अनियंत्रित व्यवहार पर आपत्ति जताई। जब वे रात करीब 11.30 बजे अपने घर लौट रहे थे, तो कुछ लोगों के समूह ने उन पर हमला कर दिया।"

रोहित धनखड़ दो बार जूनियर पैरा राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक और सात बार सीनियर पैरा राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने पैरा पावरलिफ्टिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। वह एक जिम ट्रेनर के रूप में काम करता था।