AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
Haryana: हरियाणा के अंबाला में 3 फीट 8 इंच के नितिन वर्मा और पंजाब के रोपड़ की 3 फीट 6 इंच की आरुषि की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस अनोखी जोड़ी की शादी 6 अप्रेल 2025 को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बिना दहेज के हुई। 13 अप्रेल को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित रिसेप्शन में दोनों ने खूब डांस किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वहीं दोनों की जोड़ी देखकर लोग कह रहे हैं कि ये रब ने बना दी जोड़ी है।
दोनों ने 6 अप्रेल को बेहद सादगी से शादी की थी। इसके बाद 13 अप्रेल को उनका रिसेप्शन था। नितिन वर्मा और आरुषि का दो हफ्तों के अदंर रिश्ता तय हुआ था और फिर दोनों ने शादी कर दी। पूरी रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने शादी की थी। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक परिधान पहने थे।
नितिन (25) और आरुषि (23) की मुलाकात नितिन की बहन खुशबू और जीजा गगन की मदद से हुई, जब उन्होंने आरुषि को रोपड़ में एक कंप्यूटर सेंटर पर देखा। दोनों ने पहली नजर में एक-दूसरे को पसंद किया। परिवार और समाज इस जोड़े से बेहद खुश हैं।
हरियाणा निवासी नितिन वर्मा 12वीं पास है और साइंस फैक्ट्री में काम करता है। नितिन के पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। वहीं पंजाब की आरुषि बीए पास है। आरुषि ने बताया कि उनकी छोटी हाइट को लेकर मां बहुत परेशान रहती थी। उन्होंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया था। लेकिन अब शादी होने के बाद दोनों परिवार के लोग बहुत खुश हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
15 Apr 2025 04:05 pm
Published on:
15 Apr 2025 04:02 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।