5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 06, 2026

Monsoon Update: गोवा-कर्नाटक पहुंचा मानसून, केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट; आंधी की भी चेतावनी

Monsoon Progress: दक्षिण-पश्चिम मानसून गोवा और कर्नाटक पहुंच गया है। IMD ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में तेज हवाओं, आंधी और बारिश का दौर जारी है।

Monsoon clouds and heavy rainfall in India.

कोच्चि में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच सड़क से गुजरते यात्री। (Photo - IANS)

Monsoon: देश का दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल से आगे बढ़ते हुए तय समय पर यानी 5 जून को गोवा और कर्नाटक पहुंच गया है। मानूसन तीन दिन देरी के साथ 4 जून को केरल पहुंचा था। शुक्रवार को मानसून ने गोवा पहुंचने में देरी के दिन कवर कर लिए। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को मानसून गोवा के पणजी, कर्नाटक के बेंगलूरु, तमिलनाडु के सलेम, रामेश्वरम और पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच गया। अब अगले 2-3 दिनों में मानसून के मध्य अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु, गोवा और कर्नाटक के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ क्षेत्रों में और आगे बढ़ने की संभावना है।

केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने अगले 7 दिनों के दौरान केरल और कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेमी) होने की संभावना जताई है। अगले दो दिन केरल में अत्यधिक भारी बारिश (20 सेमी से अधिक) भी हो सकती है। तमिलनाडु में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत में अगले कई दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

मानसून के प्रवेश के बाद कई राज्यों में भारी बारिश

मानसून के प्रवेश के बाद केरल, दक्षिणी तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल और पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश (12-20 सेमी) दर्ज की गई। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, अंडमान-निकोबार, सिक्किम, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और उत्तराखंड में भारी बारिश (7-11 सेमी) जबकि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में मध्यम स्तर बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में 60-80 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं, आंधी और ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

एक पश्चिमी विक्षोभ और 8 चक्रवाती हवाओं का असर

मानसून के केरल पहुंचने के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों 8 चक्रवाती परिसंचरण और राजस्थान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। प्री-मानसून के अलावा मौसम की विभिन्न प्रणालियों के प्रभाव से देश के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी बारिश हो रही है। राजस्थान-दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज आंधी व बारिश आ रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें