7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत, Mar 11, 2026

डॉक्टरों ने बताया ब्रेन डेड, अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, तभी गड्ढे की वजह से हुआ चमत्कार…

जब उम्मीद खत्म हो गई और कफन तैयार था, तब एक सड़क के गड्ढे ने भगवान बनकर एक परिवार की खुशियां लौटा दीं। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित महिला कैसे फिर से जीवित हो उठी? पढ़िए उत्तर प्रेदश के पीलीभीत के इस चमत्कार की रिपोर्ट।

Brain-dead

AI Generated Image

Brain dead Woman back to Life due to Pothole: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक अविश्वसनीय घटना सामने आई है, जिसने डॉक्टरों और विज्ञान को भी हैरान कर दिया है। आमतौर पर सड़क पर मौजूद गड्ढे हादसों और मौतों का कारण बनते हैं, लेकिन बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे (NH-74) पर स्थित एक गड्ढा इस बार 50 वर्षीय महिला विनीता शुक्ला के लिए वरदान साबित हुआ।

अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीलीभीत की रहने वाली विनीता शुक्ला को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रेन-डेड' घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि उनके जीवित रहने की कोई संभावना नहीं है और शरीर में जीवन के कोई लक्षण नहीं बचे थे। वह सांस नहीं ले रही थीं, और केवल दिल की धड़कन धीरे-धीरे चल रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ने उनकी अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी थीं।

अचानक लौटी सांसें

शोक में डूबे उनके पति कुलदीप कुमार शुक्ला 24 फरवरी को उन्हें अस्पताल से घर वापस ले जा रहे थे। तभी एम्बुलेंस हाफिजगंज पहुंचते ही एक बड़े गड्ढे में फंस गई, जिससे वाहन बेकाबू होकर हिलने लगा। इसी दौरान चमत्कार हुआ और विनीता शुक्ला ने अचानक सांस लेना शुरू कर दिया।

इसके बाद उनके पति ने परिवार को सूचित किया और अंतिम संस्कार स्थगित कर दिया गया। इसके बाद विनीता को पीलीभीत के न्यूरोसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद वे सोमवार को घर लौट आईं।

विनीता के पति कुलदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी पत्नी ने मौत को मात दे दी है। अब वह न केवल होश में हैं, बल्कि अपने परिवार से सामान्य रूप से बात भी कर रही हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें