11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भाभी’ कहने वाला बना हैवान! रिश्तों की मर्यादा भूला सागर, दोस्त की पत्नी को बनाया शिकार

Haryana Crime: हरियाणा में दोस्ती को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने दोस्त की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी के साथ पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म किया और वारदात के बाद धमकी देकर फरार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
A young man raped his friend's wife in Haryana

Haryana Crime: समाज में अक्सर दोस्ती की मिसाल दी जाती है, लेकिन हरियाणा में एक शख्स ने दोस्ती के उस मिसाल पर पानी फेरने का काम किया है। दरअसल, आरोपी जिस दोस्त की पत्नी को भाभी कहता था उसे ही अपनी हवस का शिकार बना दिया। दोस्त की गैरहाजिरी में पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह चेतावनी देते हुए वहां से फरार हो गया।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला पलवल स्थित गदपुरी थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 6 फरवरी को उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया था। इसी बीच उसके पति का दोस्त सागर उसके घर पर आया। उसने देखा कि घर पर उसका दोस्त नहीं है और महिला अकेली है। महिला के अनुसार, उसने पिस्टल की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को चेतावनी दी कि अगर वह इस घटना के बारे में किसी को बताएगी तो वह जान से मार देगा। महिला कुछ समझ पाती उसके पहले ही सागर अपने दोस्त के घर से फरार हो गया।

इस घटना के बाद महिला गुमशुम रहने लगी। जब घर वालों ने उसके व्यवहार में हुए बदलाव का कारण पूछा, तो उसने पति के दोस्त की सारी हैवानियत की दास्तां बताई। फिर परिजनों के कहने पर महिला आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए गदपुरी थाना पहुंची। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, सागर आपराधिक प्रवृत्ति का इंसान रहा है। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग