12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने 2013 में देश को डब्ल्यूटीओ में बेच दिया था : निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2013 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने बाली में वल्र्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) में ट्रेड फेसिलिटेशन और पब्लिट स्टेक होल्डिंग का समझौता किया। इसके तहत जनवरी 2017 से भारत के किसानों से खरीद नहीं हो सकती थी। असल में इस तरह के समझौता कर देश को […]

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2013 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने बाली में वल्र्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) में ट्रेड फेसिलिटेशन और पब्लिट स्टेक होल्डिंग का समझौता किया। इसके तहत जनवरी 2017 से भारत के किसानों से खरीद नहीं हो सकती थी। असल में इस तरह के समझौता कर देश को बेचने वाले डब्ल्यूटीओ के सामने सरेंडर करने वाले यह (कांग्रेस) लोग है। कांग्रेस सरकार में रहती तो हमारा किसान सडक़ पर आ जाता। उन्होंने कहा कि अगर 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो 2017 से गरीब को राशन नहीं दे सकते थे। अब नेता प्रतिपक्ष को प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं बनता है।

सीतारमण ने लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच बजट बहस पर जवाब दिया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भारत मां को बेचने के आरोप पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत और पाकिस्तान को साथ लाने की बात कही थी। तब कांग्रेस ने कहा था कि हम पाकिस्तान के साथ समझौता भी करेंगे और बात भी करेंगे। आज हमें यही कांग्रेसी सलाह दे रहे हैं। विपक्ष के शोर-शराबे पर निर्मला ने कहा कि चिल्ला-चिल्ला कर मेरी आवाज बंद नहीं कर सकते हैं। पूरा देश सुनेगा। इसके साथ ही सीतारमण ने कहा कि बजट बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने एआइ और डेटा पर बहुत चिंता व्यक्त की, जो कि सही नहीं है। हम डेटा सेंटर को इंसेंटिव दे रहे हैं, जिससे भारत में डेटा रहे और युवा को जॉब मिले। इंडिया एआई मिशन के लिए हजार करोड़ आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जियो पॉलिटिक्स, बजट वेपनाइजेशन समेत कई बातें की है। लेकिन बजट में इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार की ओर से ढेरों घोषणाएं की है। वित्त मंत्री ने आवंटन के आंकड़े गिनाए और कहा कि विपक्ष के नेता ने ये सब पढ़ा नहीं है।

मेडिकल हम से मिलेगा 20 हजार से ज्यादा को रोजगार

वित्त मंत्री ने कहा कि पांच रीजनल मेडिकल हब के जरिये भी नई जॉब्स की संभावनाएं हैं। इस साल भी नई जॉब अवसर मिलेंगे। गांवों में भी 20 हजार से ज्यादा लोगों को जॉब मिलेगी। हम 10 हजार टूरिस्ट गाइड तैयार करेंगे।

चेयर पर बैठा दोस्त, बाहर वाला गद्दार

सीतारमण ने राहुल पर तंज करते हुए कहा कि उन्होंने मार्शल आर्ट के गुर बताए। साथ ही चेयर पर बैठे जगदंबिका पाल को दोस्त बताया। जबकि उन्हीं की पार्टी से बाहर आए रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार बताया।

बंगाल में चलता है बम, कानून नहीं

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज नहीं बल्कि हिंसा और बम की राजनीति हावी है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय के बजट में पश्चिम बंगाल का एक बार भी उल्लेख नहीं करने का आरोप पूरी तरह गलत है। पश्चिम बंगाल पूर्वोदय योजना में एक महत्वपूर्ण राज्य है। इस्टर्न इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है और इसका दुर्गापुर एंकर होगा। इसके साथ ही वाराणसी से सिलीगुड़ी तक हाईस्पीड ट्रेन परियोजना सिलीगुड़ी तक पहुंचेगी, जिसका लाभ उत्तर बंगाल को मिलेगा।