7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिल यू-ट्यूबर से बीच सड़क छेड़छाड़! मामले में नया मोड़, पति ने बताया सच

महिला यू-ट्यूबर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने साथ हुई अभद्रता के बारे में बता रही थी। इसके बाद पति ने बताया कि घटना एक महीने पुरानी है उस समय पुलिस आ गई थी और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था।

2 min read
Google source verification
Neetu Bisht

महिला यू ट्यूबर नीतू बिष्ट की फाइल फोटो ( स्रोत इंस्टाग्राम )

Crime ग्रेटर नोएडा में एक महिला यू-ट्यूबर की बीएमडब्ल्यू कार का 27 किलोमीटर तक पीछा करने और कथित रूप से इशारे करते हुए छेड़छाड़ करने की घटना में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित महिला यू-ट्यूबर के पति ने एक वीडियो जारी करके स्प्षट किया है कि 27 किलोमीटर तक पीछा नहीं किया गया था। घटना भी पुरानी है और उस समय पुलिस की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई से वह संतुष्ट भी थे। यह भी बताया कि मामला साइड लगने को लेकर हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया था बाद में उनके कहने पर ही बिना किसी कानूनी कार्यवाही के थाने से सभी आरोपियों को छोड़ा गया था।

ये है पूरा मामला ( Crime )

दरअसल शुक्रवार रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस वीडियो में नोएडा की एक महिला यू-ट्यूबर रात में अपनी बीएमडब्ल्यू कार में दिखाई दे रही हैं। वह काफी घबराई हुई हैं और बताती हैं कि दिल्ली से नोएडा जाते वक्त कुछ मनचलें युवकों ने उनकी कार का पीछा किया। साइड मार दी और गलत तरीके से इशारे करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की गई। यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया और कुछ ही घंटों में मीडिया की सुर्खियां बनने में भी इस मामले को समय नहीं लगा। इसके बाद महिला के पति की ओर से एक वीडियो जारी करके पूरे मामले में स्पष्टीकरण दिया गया।

पत्नी की वीडियो को तरोड़-मरोड़कर पेश किया गया

महिला के पति ने जारी वीडियो में बताया कि उनकी पत्नी की सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है उसे तरोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। 27 किलोमीटर तक पीछा नहीं किया गया था। एसपी ग्रेटर नोएडा हेमंत उपाध्याय ने मीडिया कर्मियों को दिए बयान में बताया कि यह घटना एक महीने पुरानी है। ऑवर टेकिंग को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पुलिस की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। बाद में यू-ट्यूबर महिला और उनके पति की ओर से ही यह कह दिया था कि सभी आरोपी छात्र हैं इसलिए वह कोई कार्यवाही नहीं चाहते।

पुलिस ने निजी मुचलकों पर छोड़े सभी आरोपी

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को पर्सनल मुचलकों पर थाने से ही जमानत दे दी गई थी। इस मामले में महिला यू-ट्यूबर और उनके पति जो खुद भी यू-ट्यूबर हैं पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट थे। यह घटना साइड लगने और ऑवरटेक करने को लेकर हुई थी। उधर अब एक वीडियो जारी करके महिला के पति ने भी कहा कि है कि 27 किलोमीटर तक पीछा नहीं किया गया था। 27 किलोमीटर तक पीछा करने के आरोप गलत हैं पत्नी की वीडियो के तरोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इससे साफ है कि घटना तो हुई थी लेकिन 27 किलोमीटर तक खुलेआम छेड़छाड़ या पीछा होता रहा हो और पुलिस सहायता नहीं मिली हो ऐसा नहीं हुआ था।