4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध बना रहा था रेलवे कर्मचारी, लड़के ने सिर पर मार दिया सिलेंडर, फिर कांच से गला काटा

Delhi Crime News: दिल्ली में रेलवे में काम करने वाले एक कर्मचारी की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। एक नाबालिग ने आरोप वगाया कि वह उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था, जिस वजह से उसने गुस्से में आकर कर्मचारी को मार दिया।

2 min read
Google source verification
delhi crime news minor killed railway technician due to sexual harassment

प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi Crime News: दिल्ली में इंडियन रेलवे में काम करने वाले टेक्नीशियन संदीप कुमार मालवीय (39) की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में 17 साल के लड़के ने आरोप लगाया है कि संदीप ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम करने की कोशिश की। लड़के ने कहा कि वह पैसे मांगने के लिए संदीप के साथ कमरे में गया था, लेकिन वहां संदीप ने मौके का फायदा उठाने का प्रयास किया। इससे लड़का डर गया और जब उसने इसका विरोध किया तो हालात बिगड़ गए और बात हिंसा तक पहुंच गई।

पुलिस ने किशोर को कैसे पकड़ा?

किशोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने सबसे पहले आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। इन कैमरों में एक लड़का संदीप के साथ ऑटो में बैठकर जाते हुए नजर आया। इसके बाद पुलिस ने संदीप के बैंक खाते की जांच की, तो पता चला कि उसकी मौत के बाद खाते से पैसे निकाले गए थे। इन्हीं बातों को जोड़ते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची। फिर पुलिस की टीम ने मंगलवार को मंदिर मार्ग इलाके से उस किशोर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पूरी घटना बता दी और उसकी बताई जगह से मोबाइल, कपड़े और दूसरे सबूत भी मिल गए।

अर्धनग्न हालत में मिला था शव

पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी को दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके की रेलवे कॉलोनी सब्जी मंडी से एक शव मिलने की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। मौके पर देखा गया कि शव आधे कपड़ों में था और उसका चेहरा काफी हद तक खराब हो चुका था। आसपास कुछ सामान भी बिखरा हुआ मिला, जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया।

25 जनवरी से लापता था संदीप

शव की पहचान रेलवे कॉलोनी, किशनगंज में रहने वाले संदीप कुमार मालवीय के रूप में हुई। परिवार वालों ने बताया कि संदीप 25 जनवरी से घर से गायब थे। इसको लेकर उनके भाई ने पहाड़गंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 27 जनवरी को संदीप की बाइक आर.के. आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी होने की सूचना मिली थी। परिवार वालों ने बताया कि संदीप ने रेलवे कॉलोनी में सब्जी मंडी वाले इलाके में कमरा किराए पर ले रखा था। जब घर वाले वहां पहुंचे तो बाहर ताला लगा हुआ था। संदीप के भाई ने ताला तोड़ा तो कमरे के अंदर संदीप की लाश देखी, जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जानिए पूरा मामला

पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अक्सर अपने पुराने दोस्तों से मिलने मंदिर मार्ग इलाके में आता-जाता था। 25 और 26 जनवरी की रात वह पहाड़गंज में एक बार के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात संदीप से हुई। वहां उसने संदीप से पैसे मांगे, जिसके बाद संदीप उसे अपने कमरे में ले गया। कमरे में पहुंचने पर संदीप ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम करने की कोशिश की। इससे घबराकर और गुस्से में आकर किशोर ने कमरे में रखा गैस सिलिंडर उठाकर संदीप के सिर पर मार दिया। संदीप के गिरने के बाद उसने टूटे हुए कांच से उसकी गर्दन पर भी वार किया। इसके बाद किशोर ने अपने खून से सने कपड़े बदले, संदीप के दूसरे कपड़े पहने और उसके 2000 रुपये, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल लेकर वहां से भाग गया। जाते समय उसने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और चाबी अंदर ही छोड़ दी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग