4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस डायरी में जो लिखा है, सब सच है…क्या है कोरियन लवर गेम का रहस्य, तीनों नाबालिग बच्चियों के पिता ने दिया बड़ा बयान

Ghaziabad Triple Suicide: गाजियाबाद के भारत सिटी में तीन नाबालिग बहनों की मौत ने सबको हिला दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वे एक कोरियन ऑनलाइन गेम के टास्क पूरे कर रही थीं। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

2 min read
Google source verification
ghaziabad triple suicide case korean lover game reality behind three sisters sucide

गाजियाबाद में तीन नाबालिगों ने कोरियन गेम की वजह से की आत्महत्या

Ghaziabad Triple Suicide:दिल्ली से सटे गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके की भारत सिटी में देर रात एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया। रात के लगभग ढ़ाई बजे एक साथ तीन नाबालिग बहनों ने नौंवी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। इस हादसे के बाद सोसाइटी में अचानक शोर मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लेकिन जब तक घर वालों और बाकी लोगों को पता चला तब तक तीनों बच्चियां छलांग लगा चुकी थीं। उसके बाद एंबुलेंस को बुलाया गया और तीनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने और समय पर नहीं पहुंच पाने की वजह से हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के पीछे का कारण कोरियन गेम को बताया जा रहा है।

लॉकडाउन में लगी थी कोरियन गेम की लत

परिजनों के अनुसार, वे तीनों बहनें एक कोरियन गेम खेलती थीं और पूरे समय उसी में लगी रहती थीं। इस वजह से उनकी पढ़ाई और सामाजिक जीवन पर भी काफी असर पड़ रहा था। तीनों बहनें नाबालिग थीं, और वे सिर्फ 16, 14 और 12 साल की थीं। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि सबसे बड़ी बहन, जो 16 साल की थी, वह चौथी क्लास में ही थी। उन तीनों ने लॉकडाउन के बाद से स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। इसी बात से परेशान होने की वजह से उनके घर वाले उन्हें डांटते रहते थे और इसी वजह से वे उनसे नाराज रहती थीं। इन्हीं सब कारणों की वजह से घर का माहौल भी खराब रहता था।

क्या है कोरियन गेम का रहस्य?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ‘कोरियन लवर’ नाम के एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम से जुड़ी हुई थीं। बताया जा रहा है कि इस गेम में कई लेवल होते हैं और हर टास्क को पूरा करने का दबाव खिलाड़ियों पर डाला जाता है। पुलिस को शक है कि आखिरी टास्क ने बच्चियों को यह जानलेवा कदम उठाने पर मजबूर किया। मोबाइल फोन, गेम चैट, कॉल रिकॉर्ड और ऐप डेटा की गहन डिजिटल जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गेम के जरिए किसी तरह का मानसिक शोषण या उकसावा तो नहीं किया गया।

पिता का बयान

मृतक बहनों के पिता, चेतन कुमार, ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटियां लंबे समय से एक कोरियन ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। उनके अनुसार, गेम में कुल 50 टास्क थे और जिस दिन यह घटना हुई, वही आखिरी टास्क का दिन था। पिता ने यह भी बताया कि बच्चियों ने कूदने के लिए घर में रखी दो-स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया था। पुलिस इस बयान के आधार पर जांच को और गहराई से आगे बढ़ा रही है।

पुलिस को मिला 8 पेज का सुसाइड नोट

पुलिस को लड़कियों के घर से 8 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि इस डायरी में जो भी लिखा है, सब सच है। इसे पढ़ लीजिए। साथ ही उस नोट में एम सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी लिखा है। इसके साथ ही एक बहुत बड़ी रोने वाली इमोजी भी बनाई हुई है। पुलिस इस मामले की गहन जांच में लगी हुई है और केस के हर पहलू को बहुत ध्यान से देख रही है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग