2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रांस-यमुना क्षेत्र के विकास को मिले 728 करोड़, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं बजट की नहीं होगी कमी

ट्रांस यमुना क्षेत्र के विकास के लिए हुई मीटिंग में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकािरयों से कहा कि बजट की कमी नहीं है अच्छा प्रस्ताव बनाओ।

2 min read
Google source verification
Delhi News

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )

Delhi News ट्रांस-यमुना क्षेत्र ( जमना पार ) के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई ट्रांस-यमुना विकास बोर्ड की बैठक में 728 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में सड़कों का पुनर्विकास, जलभराव की समस्या का समाधान और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ट्रांस-यमुना क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बोर्ड सदस्यों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को जरूरत के आधार पर प्राथमिकता दी जाए। इस बैठक में बोर्ड अध्यक्ष एवं विधायक अरविंदर सिंह लवली, मंत्री कपिल मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सीएम ने अपने सभी मंत्रियों से एक साल का रिपोर्ट कार्ड भी मांग लिया है।

लोगों की पसंद का क्षेत्र बनाना लक्ष्य ( Delhi News )

मुख्यमंत्री ने कहा कि ''हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य ट्रांस-यमुना क्षेत्र को इतना विकसित करना है कि लोग यहां अपनी इच्छा से आकर रहना पसंद करें'' स्वीकृत परियोजनाओं में सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम का सुधार, जलभराव की रोकथाम और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। इस दौरान पिछली सरकार पर निशाना भी साधा गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली आम आदमी पार्टी ( AAP ) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके कार्यकाल में ट्रांस-यमुना विकास बोर्ड निष्क्रिय रहा और क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े रहे। यह भी कहा कि बोर्ड द्वारा सुझाए गए सभी कार्यों को अमल में लाया जाएगा और किसी भी तरह की वित्तीय बाधा को विकास कार्यों में आड़े नहीं आने दिया जाएगा। सड़कों और ड्रेनेज की समस्या पर त्वरित समाधान के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए। क्षतिग्रस्त सड़कों, जलनिकासी और जलभराव से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि रोजाना हजारों लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सड़कों में तत्काल सुधार जरूरी है, ताकि दुर्घटनाओं और असुविधा से बचा जा सके।

विधायकों के प्रस्ताव अहम ( Delhi News )

बोर्ड अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने विधायकों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा यह सामूहिक प्रयास ट्रांस-यमुना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदलने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। इन प्रस्तावों को तेजी से लागू किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ट्रांस-यमुना विकास बोर्ड के अंतर्गत उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा क्षेत्र आते हैं। उल्लेखनीय है कि 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान इन इलाकों में खराब सड़कें, खुले नाले, ट्रैफिक जाम और जलभराव प्रमुख मुद्दे रहे थे।

सीएम ने मांगा एक साल का रिपोर्ट कार्ड

सात फरवरी को भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सभी विभागों के मंत्रियों से एक साल का रिपोर्ट मांग लिया है। सीएम ने कहा है कि सभी मंत्री अपने-अपने विभागों में पिछले एक साल में किए गए विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा पेश करें। इसके लिए सभी विभागों को एक प्रारूप दिया गया है। इस प्रारूप के अनुसार सभी को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इस प्रारूप में यह भी बताना होगा कि कौन-कौन सी योजनाएं शुरुआती चरण में हैं और कौन-कौन सी योजनाएं पूर्ण हो चुकी या फिर पूर्ण होने वाली हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग