10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंसानियत निभाने में गई जान: लड़की को छेड़ रहे मनचलों से अकेले भिड़ गया युवक, आरोपियों ने सीने में चाकू गोदकर मार डाला

Faridabad molestation murder case: फरीदाबाद में एक लड़की को छेड़छाड़ से बचाने गए युवक को मनचलों ने छाती पर लगातार 10- 12 बार चाकू से वार कर दिया। उपचार के दौरान युवक ने दम तौड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके सभी आरोपियों की तलाश शरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Faridabad molestation murder case: फरीदाबाद में एक लड़की को छेड़छाड़ से बचाने गए युवक को मनचलों ने छाती पर लगातार 10- 12 बार चाकू से वार कर दिया। उपचार के दौरान युवक ने दम तौड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके सभी आरोपियों की तलाश शरू कर दी है।

Faridabad molestation murder case: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक युवक इंसानियत निभाते-निभाते अपनी जान गवां बैठा। दरअसल, सुनसान जगह पर अचानक एक लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर युवक पहुंचा तो देखा कि एक लड़की को कई मनचले मिलकर छेड़ रहे थे। लड़की की हिफाजत करने के लिए युवक ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि यह मामला पल्ला थाना क्षेत्र का है। यहां 9 फरवरी की शाम गिरदावर एन्क्लेव कॉलोनी में जयसिंह बैसला नाम का युवक खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक लड़की मदद के लिए चिल्लाने लगी। लड़की चिल्लाते हुए कह रही थी, “मुझे बचा लो, ये छेड़ रहे हैं।” लड़की की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहा जयसिंह उसे बचाने पहुंचा। तभी मनचलों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और जेब से चाकू निकालकर युवक की छाती में घोंप दिया।

छेड़छाड़ करने से रोका तो मारा चाकू

पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान गिरदावर एंक्लेव निवासी 28 वर्षीय जयसिंह बैसला बताई जा रही है। जयसिंह एक कैब ड्राइवर है। वह सोमवार शाम को अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही लड़की ने उन्हें बताया कि कुछ लड़के उन्हें छेड़ रहे हैं। उन्होंने आगे आकर लड़की को बचाया और छेड़छाड़ कर रहे लड़कों को ऐसा करने से रोका। उसके बाद आरोपी अपने दो-तीन दोस्तों के साथ वहां आए और जयसिंह पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रात को शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था।

आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस

मृतक के चचेरे भाई सुखवीर ने बताया कि लड़की से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर उसके चचेरे भाई की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक कोहिरासतत में ले लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। पल्ला थाना एसएचओ सत प्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।