
bhilwara nagar nigam bord
भीलवाड़ा। जिले में शुक्रवार शाम भीलवाड़ा नगर निगम के साथ ही छह नगर पालिकाओं में प्रशासक राज कायम हो गया। नगर निगम में गत पांच साल से भाजपा शासित बोर्ड महापौर राकेश पाठक की अगुवाई में काबिज था। बोर्ड सदस्यों की विदाई के मौके पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने पर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में समारोह आयोजित किया गया। इसमें पार्षदों के साथ ही शहर के प्रबद जनों ने हिस्सा लिया। आयोजित समारोह के दौरान महापौर पाठक ने कहा कि पांच साल का भाजपा शासित बोर्ड का कार्यकाल एतिहासिक व यादगार रहा। इस अवधि में शहर को नगर निगम की सौगात के साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण व विकास को पर लगे है। निगम को राजस्व आय भी अर्जित की गई। समारोह में विभिन्न संगठनों व संस्थाओं ने पाठक का सम्मान किया। इस मौके पर उप महापौर रामलाल योगी, प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र पारीक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक, नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी समेत पार्षद गण मौजूद थे।
आंखें हो उठी नम
समारोह के उपरांत माहौल उस वक्त भाव पूर्ण हो गया, जब महापौर पाठक ने महापौर कक्ष में पदभार ग्रहण के दौरान विराजित की गई भगवान चारभुजा नाथ की तस्वीर के साथ ही अपने माता पिता की तस्वीर उठाई और विदाई ली। https://www.dailymotion.com/video/x9zdxxo
Published on:
06 Feb 2026 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
