11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: चचेरे भाई निकले गांजा तस्कर, 14 किलो गांजा लेकर जा रहे थे यूपी

CG News: कार से 14 किलो गांजा लेकर यूपी जा रहे थे। सूचना पर केनाल लिकिंग रोड स्थित पंचशील नगर के पास 19 अक्टूबर 2021 को दोपहर 3.45 बजे रोककर कार की तलाशी ली गई।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: चचेरे भाई निकले गांजा तस्कर, 14 किलो गांजा लेकर जा रहे थे यूपी

CG News:गांजा तस्करी करने वाले चचेरे भाइयों को 10-10 साल की कैद और 1-1 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 6-6 माह अतिरिक्त सजा सुनाई गई है। विशेष लोक अभियोजक स्वाति शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने रिचिक अग्रहरि(19) और मनोज कुमार अग्रहरि (30) कौशाम्बी उत्तरप्रदेश निवासी को गिरफ्तार किया।

दोनों कार से 14 किलो गांजा लेकर यूपी जा रहे थे। सूचना पर केनाल लिकिंग रोड स्थित पंचशील नगर के पास 19 अक्टूबर 2021 को दोपहर 3.45 बजे रोककर कार की तलाशी ली गई।

इस दौरान स्टेपनी रखने के स्थान पर गांजा बरामद किया गया था। प्रकरण की जांच करने के बाद 8 दिसंबर 2021 को केस डायरी विशेष न्यायाधीश शैलेश शर्मा की अदालत में पेश की गई थी।