11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष से 20 लाख की ठगी, प्रिज्म कंपनी पर एफआईआर

अनुबंध खत्म कर रकम हड़पी, व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष की शिकायत पर एफआईआर

2 min read
Google source verification
नया बाजार व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष से 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद प्रिज्म कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ कंपू थाना पुलिस ने ठगी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

नया बाजार व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष से 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद प्रिज्म कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ कंपू थाना पुलिस ने ठगी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

अनुबंध खत्म कर रकम हड़पी, व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष की शिकायत पर एफआईआर

ग्वालियर। नया बाजार व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष से 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद प्रिज्म कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ कंपू थाना पुलिस ने ठगी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

आर्चिड टॉवर, महाराणा प्रताप नगर निवासी विजय जाजू ने बताया कि उनकी जाजू एसोसिएट नामक फर्म पिछले 15 वर्षों से प्रिज्म कंपनी के साथ कार्यरत थी। प्रिज्म कंपनी भवन निर्माण के लिए टाइल्स और अन्य मिश्रित उत्पाद बनाती है। वर्ष 2018 में कंपनी के रीजनल मैनेजर शंशाक त्रिपाठी (वाराणसी), एमडी विजय अग्रवाल (सांताक्रूज, मुंबई) और लेखा अधिकारी मनीष (वाराणसी) ने उनकी पुरानी डीलरशिप समाप्त कर नया अनुबंध कराया।

नए अनुबंध के तहत सुरक्षा राशि के रूप में 66 लाख 28 हजार 522 रुपए जमा कराए गए। कंपनी ने भरोसा दिलाया था कि अनुबंध समाप्त होने पर यह राशि ब्याज सहित वापस कर दी जाएगी।

बिना सूचना अनुबंध समाप्त, रकम हड़पने का आरोप

शिकायत के अनुसार, करीब दो साल तक कारोबार सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन 13 जुलाई 2020 को कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के ग्वालियर और मुरैना में फर्म का काम बंद कर दिया। उस समय कोरोना महामारी के कारण बाजार में 10 से 15 लाख रुपए फंसे हुए थे। पीड़ित ने कंपनी से छह महीने का समय देने का अनुरोध किया, लेकिन कंपनी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

आरोप है कि इस दौरान कंपनी ने फर्म से दो किस्तों में 1 लाख 29 हजार 750 रुपए और एक डीलर के खाते से 21 हजार 524 रुपए अतिरिक्त काट लिए।

पूरी राशि वापस नहीं की

विजय जाजू के मुताबिक, कई प्रयासों के बाद कंपनी ने उन्हें 74 लाख 89 हजार 890 रुपए लौटाए, जबकि उनके अनुसार कंपनी को कुल 96 लाख 78 हजार 034 रुपए वापस करने थे। शेष राशि कंपनी के अधिकारियों द्वारा हड़पने का आरोप लगाया गया है।

कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

कंपू थाना टीआई अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि अदालत के आदेश पर कंपनी के तीनों अधिकारियों के खिलाफ ठगी और अमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।