7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेशन प्रबंधक के घर पर आधी रात हमला, बदमाशों ने पत्थर फेंककर मचाई दहशत

बीना. शहर में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने स्टेशन प्रबंधक के घर पर हमला कर दहशत फैलाई। कुरवाई रोड स्थित स्टेशन प्रबंधक के मकान पर बदमाशों ने पत्थर फेंककर घर के कांच तोड़ दिए, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया।जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 1.15 बजे सफेद […]

less than 1 minute read
Google source verification
Station manager's house attacked at midnight, miscreants created panic by throwing stones

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बाइक सवार

बीना. शहर में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने स्टेशन प्रबंधक के घर पर हमला कर दहशत फैलाई। कुरवाई रोड स्थित स्टेशन प्रबंधक के मकान पर बदमाशों ने पत्थर फेंककर घर के कांच तोड़ दिए, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 1.15 बजे सफेद रंग की मोटर साइकिल पर सवार कुछ लोग स्टेशन प्रबंधक संतोष शर्मा के घर पहुंचे और बाहर लगे कांच पर लगातार पत्थर फेंके। इस हमले में दो पत्थर सीधे कांच पर लगे, जिससे कांच टूटकर गिर गया। घटना में करीब 25 हजार रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, मामले में एक रेलवे कर्मचारी का नाम भी सामने आ रहा है, जिस पर रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिलाने का संदेह जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 296(ए), 351(2) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। शहर में आधी रात हुए इस हमले के बाद स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल है, वहीं, पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकडऩे का भरोसा दिलाया है।