7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुकान बंद करने को लेकर विवाद, 7-8 लोगों ने युवक पर किया हथियारों से हमला

कैंट थाना क्षेत्र के विट्ठल नगर मोमिनपुरा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। यहां एक फर्नीचर की दुकान संचालक पर तलवार और पत्थरों से जानलेवा हमला हुआ। मामला बुधवार रात का बताया जा रहा है। 7 से 8 लोगों ने मिलकर फर्नीचर का काम करने वाले टीपू नाम के […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 07, 2026

कैंट थाना क्षेत्र के विट्ठल नगर मोमिनपुरा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। यहां एक फर्नीचर की दुकान संचालक पर तलवार और पत्थरों से जानलेवा हमला हुआ। मामला बुधवार रात का बताया जा रहा है। 7 से 8 लोगों ने मिलकर फर्नीचर का काम करने वाले टीपू नाम के युवक पर हमला कर दिया। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीडित ने शिकायत में बताया कि शेरू और उसके बेटे अर्जान ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। पीडित ने शिकायत में बताया कि वह काम कर रहा था। तभी शेरू अपने साथियों के साथ आया और दुकान बंद करने का दबाव बनाया। कुछ देर बाद दुकान बंद करने की बात कहीं तो भड़क गया और गाली गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद 7-8 लोगों को बुला कर अचानक तलवारों से हमला कर दिया। जिस से मेरे सर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, गली गलौज और आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज किया है। धारदार हथियार से हमला होने की शिकायत के बाद भी पुलिस ने केवल साधारण चोट की धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।