2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Trouble एक किमी लंबे नाले की एक साल नहीं हुई सफाई

मोड़क स्टेशन. कस्बे के वार्ड 14 में बड़ा नाला ​िस्थत है। जिसकी सफाई पिछले एक साल से नहीं हुई है। जिससे पूरे वार्ड में हर समय बदबू का वातावरण रहता है। गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं, जिनसे संकमण फैलने का खतरा हर समय बना रहता है। लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन को […]

less than 1 minute read
Google source verification
मोड़क स्टेशन के वार्ड 14 में गंदगी से अटा नाला, बदबू से जीना दूभर

मोड़क स्टेशन. कस्बे के वार्ड 14 में बड़ा नाला ​िस्थत है। जिसकी सफाई पिछले एक साल से नहीं हुई है। जिससे पूरे वार्ड में हर समय बदबू का वातावरण रहता है। गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं, जिनसे संकमण फैलने का खतरा हर समय बना रहता है। लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत कराया। लेकिन आज दिन तक सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में अब जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर सात दिन का अल्टीमेटम दिया है ताकि नाले की सफाई हो सके और गंदगी और बदबूदार वातावरण से राहत मिल सके।
उप जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन
वार्ड 14 में रहने वाले वार्डवासियों ने सोमवार को रामगंजमंडी मुख्यालय पहुंचकर उप जिला कलक्टर चारू को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि नाला पूरी तरह कचरे से अटा पड़ा है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं और आसपास रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। बदबू के चलते घरों के बाहर तो छोड़ो अंदर तक रहना मु​श्किल हो रहा है। दिनभर कपड़े से नाक ढककर रखनी पड़ती है।