2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Dhan Kharidi: 28 फरवरी तक धान खरीदी की मांग को लेकर आप ने किया चक्काजाम, सरकार पर लगाया यह गंभीर आरोप

CG Dhan Kharidi: किसानों से 28 फरवरी तक धान खरीदी की जाए। प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता के खिलाफ एक के बाद एक नए-नए षड्यंत्र कर आत्महत्या के लिए मज़बूर कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
धान खरीदी में AI की एंट्री! गड़बड़ी पर लगेगा डिजिटल पहरा, करोड़ों के नुकसान पर लगेगा लगाम...(photo-patrika)

धान खरीदी में AI की एंट्री! गड़बड़ी पर लगेगा डिजिटल पहरा, करोड़ों के नुकसान पर लगेगा लगाम...(photo-patrika)

CG Dhan Kharidi: आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर रायपुर जिले के नेशनल हाईवे-30, अभनपुर में विशाल धरना देकर चक्काजाम किया गया। पार्टी की मांग है कि किसानों से 28 फरवरी तक धान खरीदी की जाए।

प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता के खिलाफ एक के बाद एक नए-नए षड्यंत्र कर आत्महत्या के लिए मज़बूर कर रही है। धान खरीदी को लेकर सरकार अपनी घोषणा से मुकर रही है। सरकार ने साजिश के तहत लाखों छोटे किसानों का जबरदस्ती रकबा समर्पण करवा रही है।

प्रदेश संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर ने कहा कि प्रदेश के मंत्रिमंडल में हर मंत्री किसान परिवार से है फिर भी किसानों की अनदेखी क्यों की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी किसान हैं, लेकिन किसानों के लिए सशक्त आवाज नहीं उठा रहे हैं। कांग्रेस भी सवालों के घेरे में है। किसानों की हितैषी बात करने वाली सरकार धान खरीदी में पूरी तरह फेल हो चुकी है।

इस दौरान अनुषा जोसेफ, रिजवान शरीफ, मिहिर कुर्मी, नौशाद अली, एमएम हैदरी, अज़ीम खान, नवनीत नन्दे, मोहन चक्रधारी, स्वाति तिवारी, कलावती मार्को, नरेंद्र ठाकुर, विकास दास मानिकपुरी, पुनारद निषाद, गोपाल शर्मा, शिव शर्मा, नंदन सिंह आदि मौजूद थे।