2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में अवैध पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण, दो जगह पकड़े ड्रम

जिले के हाइवे व मार्गों पर अवैध पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडार किया जा रहा है। जिले के नेशनल हाइवे एनएच 62 पर सिन्दरू सरहद के पास तहसील सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार को पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध भण्डारण पकड़ा गया। रसद विभाग की टीम ने एक वाहन भी जब्त किया। पुलिस की सूचना पर जिला […]

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Feb 02, 2026

Petroleum products

ड्रमों की जांच करते रसद विभाग के अ​धिकारी।

जिले के हाइवे व मार्गों पर अवैध पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडार किया जा रहा है। जिले के नेशनल हाइवे एनएच 62 पर सिन्दरू सरहद के पास तहसील सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार को पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध भण्डारण पकड़ा गया। रसद विभाग की टीम ने एक वाहन भी जब्त किया। पुलिस की सूचना पर जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार, प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्रसिंह अशिया ने हाइवे िस्थत एक होटल पर कार्रवाई की। वहां एक वाहन में 6 ड्रम तथा एक ड्रम वाहन के पास रखा मिला। जिनमें 1240 लीटर डीजल जैसा पेट्रोलियम पदार्थ था। इसी तरह कालिया मगरा बरसाती नाला दुजाना सरहद क्षेत्र स्थित खेत के पास सरकारी भूमि पर खुले में कई ड्रम बिखरे मिले। उनकी जांच करने पर 31 ड्रमों में लगभग 5960 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ पाया गया। वे ड्रम किसके थे, यह पता नहीं लगा सका। रसद विभाग की टीम ने 38 ड्रमों में बरामद पेट्रोलियम पदार्थ सहित वाहन जब्त किए। उनको पुलिस थाना साण्डेराव में रखवाया गया।