
दुल्हन। फोटो-सांकेतिक
पाली। गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में डिंगाई निवासी जसराज ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित का आरोप है कि विवाह के महज तीन महीने बाद उसकी पत्नी नकद रुपए और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गई।
जसराज मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। उसने बताया कि मार्च 2025 में पाली में रहने वाले उसके दो परिचितों ने उसकी मुलाकात बिहार निवासी 31 वर्षीय युवती से करवाई थी, जो उस समय जयपुर में रह रही थी। आपसी बातचीत और सहमति के बाद दोनों के विवाह का निर्णय लिया गया।
पीड़ित के अनुसार 2 अप्रेल 2025 को पाली स्थित एक आर्य समाज मंदिर में सादगीपूर्वक विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के बाद प्रारंभिक दिनों में दांपत्य जीवन सामान्य रूप से चल रहा था और किसी तरह की अनहोनी की आशंका नहीं थी।
हालांकि, विवाह के करीब तीन महीने बाद दामाड़िया (बिहार) निवासी पत्नी रेखा अचानक घर से लापता हो गई। आरोप है कि जाते समय वह घर में रखे नकद रुपए तथा सोने-चांदी के गहने भी अपने साथ ले गई।
पत्नी की काफी तलाश की गई, लेकिन रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित जसराज ने गुड़ा एंदला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
05 Feb 2026 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
