7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बेटी का धक्का लगने से मां के हाथ से चली गोली, सामने खड़ा था पति

mp news: पति को डराने के लिए पत्नी ने अपनी कनपटी पर कट्टा ताना था, तभी 9 साल की बच्ची दौड़ते आई और मां को धक्का लग गया जिससे गोली चल गई।

2 min read
Google source verification
panna

ai generated image

mp news: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के चंदौरा चौकी अंतर्गत एक गांव में घरेलू कलह उस वक्त खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई जब पति-पत्नी के आपसी विवाद के बीच अचानक गोली चल गई। इस दर्दनाक हादसे में मां और उसकी 9 वर्षीय बेटी घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। गोली चलने से हड़कंप मच गया और आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति से विवाद, पत्नी ने खुद पर ताना कट्टा

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे लोढ़ापुरवा गांव में रहने वाला 32 वर्षीय रमाशंकर कुशवाहा शराब पीने का आदी है। नशे में वह अक्सर अपनी पत्नी रामसखी (31) से विवाद करता था। शनिवार को भी शराब के नशे में वो पत्नी रामसखी से विवाद कर रहा था। इसी दौरान विवाद ने उग्र रुप ले लिया और पत्नी रामसखी ने रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पति को डराने के लिए घर में रखा कट्टा उठाकर अपने माथे पर तान लिया। कट्टा तानने के बाद पत्नी ने पति से कहा कि अब विवाद करके दिखाओ मैं खुद को गोली मार लूंगी।

बच्ची का धक्का लगने से चली गोली

मां को खुद के माथे पर कट्टा लगाकर देख घर में मौजूद 9 साल की बच्ची रश्मि घबरा गई। उसे डर था कि कहीं मां खुद को नुकसान न पहुंचा ले। वह मां को बचाने के लिए दौड़ी, इसी दौरान बेटी रश्मि का धक्का मां रामसखी को लग गया। धक्का लगते ही कट्टे का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली रश्मि के बाएं हाथ की उंगलियों को छूती हुई निकली है जिससे उसका हाथ लहूलुहान हो गया। वहीं छर्रे लगने से मां रामसखी भी घायल हो गई। गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अजयगढ़ अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही चंदौरा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान महिला ने बताया कि यह कट्टा उसके ससुर का है, जो घर की साफ-सफाई के दौरान उसे मिला था। पति की शराब की आदत से परेशान होकर उसने उसे छिपाकर रख लिया था। पुलिस ने रामसखी कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।