4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, मासूम समेत 2 की मौत; 6 की हालत गंभीर

MP News: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के मोहन्द्रा–मझगवां–कोठी मार्ग पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पत्थरों से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 12 वर्षीय मासूम बालक सहित दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो मझगवां से सवारियां लेकर कोठी की ओर जा रहा था, वहीं पत्थरों से लोड ट्रक कोठी से मोहन्द्रा की ओर तेज गति से आ रहा था। जैसे ही ऑटो कोठी घाटी में पुलिया के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे में ऑटो में सवार 12 वर्षीय बालक अवधेश यादव, पिता पीतम यादव, तथा मुकेश कटेहा (45 वर्ष), पिता विश्वनाथ कटेहा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं ऑटो में सवार अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त ऑटो से बाहर निकाला और तत्काल मोहन्द्रा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पवई, कटनी एवं पन्ना के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।