8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: सड़क दुर्घटना! धान से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत

Road Accident: धान से लदे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

less than 1 minute read
Google source verification
एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत (photo source- Patrika)

एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत (photo source- Patrika)

Road Accident: मंगलवार को आरंग-खरोरा मेन रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई। धान से लदे एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक पूरी तरह डैमेज हो गई।

Road Accident: युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में कुंतीबाई लोधी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे नंदकिशोर लोधी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बाइक पर सवार तीसरी महिला राजकुमारी लोधी गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कुंतीबाई लोधी अपने रिश्तेदारों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आरंग आई थीं। समारोह के बाद वह गुल्लू गांव के रहने वाले नंदकिशोर लोधी और उनकी मां राजकुमारी लोधी के साथ बाइक से गांव लौट रही थीं।

बजरंग केमिकल डिस्टलरी के पास ट्रक ने मारी सीधी टक्कर

Road Accident: इसी बीच, बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के पास धान से भरा एक ट्रक तेज़ी और लापरवाही से आ रहा था, और उसने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक चकनाचूर हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।