10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन सचिव को गाली देने पड़ा महंगा, डीएफओ निलंबित,10 साल में दूसरी बार हुई कार्रवाई

CG News:मंत्रालय के अफसरों ने मनेंद्रगढ़ जिले के संदर्भ में कुछ जानकारी मांगी थी। इस पर मनीष कश्यप द्वारा अमर्यादित आचरण किया...लैंगिक गाली-गलौच की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
पटवारी लालकृष्ण देवांगन निलंबित (photo source- Patrika)

पटवारी लालकृष्ण देवांगन निलंबित (photo source- Patrika)

रायपुर। वन विभाग के अफसरों से गाली-गलौच करने वाले आईएफएस एवं मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप को निलंबित कर मुख्यालय अटैच किया गया है। उनके स्थान पर चंद्रकुमार अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य सरकार के निर्देश पर विशेष सचिव वन विभाग जेपी पाठक ने इसका आदेश जारी किया है। निलंबन आदेश में लिखा है कि मंत्रालय के अफसरों ने मनेंद्रगढ़ जिले के संदर्भ में कुछ जानकारी मांगी थी। इस पर मनीष कश्यप द्वारा अमर्यादित आचरण किया...लैंगिक गाली-गलौच की गई।

बताया जाता है कि 23 जनवरी 2026 को विभागीय सचिव द्वारा दूरभाष पर संपर्क किए जाने के दौरान मनीष कश्यप ने आवश्यक जानकारी देने के बजाय अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। शासन ने इसे अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम-3 का उल्लंघन माना।

बता दें कि इसके पहले पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में वन मंडल की शिकायत मिलने पर सभा में मनीष कश्यप को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया था।राज्य सरकार के निर्देश पर जाधव सागर रामचंद्र को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।