11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: रील्स देख ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 28 लाख रूपये कीमत जेवरात जब्त

CG Crime: हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही शातिर चोर है, जिसके विरूद्ध सिविल लाईन, तेलीबांधा एवं डी डी नगर थाना लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।

2 min read
Google source verification
CG Crime:रील्स देख ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 28 लाख रूपये कीमत जेवरात जब्त

CG Crime: राजधानी सहित अन्य जिलों में रिल्स देखकर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया हैं। पुलिस के जानकारी के अनुसार चोरों को पकड़ने के लिए एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा संबंधित थानों की 6 अलग - अलग टीम का गठन किया।

टीम के सदस्यों ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की। अवन्ति विहार सेक्टर 1, रोहनीपुरम्, कुशालपुर पीयूष नगर, कार श्रृंगार एसीसिरिस पंड़री, ज्वेलरी दुकान समोदा, ज्वेलर्स दुकान पुराना सब्जी मंडी समोदा, ज्वेलरी शॉप पलारी सहित जैनम इंफ्रा में चोरी के ये मामले आये थे।

घटना स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों अवलोकन करने पर चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया। जांच के आधार पर उक्त प्रकरणों में अलग - अलग आरोपियों की पहचान किया गया। जिसके बाद 8 प्रकरणों में 6 आरोपी एवं 1 नाबालिक सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, मोटर सायकल तथा अन्य सामान जिनकी कुल कीमत लगभग 28,00,000 रुपए जप्त किया।

खम्हारडीह एवं डी.डी.नगर थाना के प्रकरण में आरोपी संजय नेताम उर्फ गोलू (43) इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी गिरफ्तार कर कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, चोरी की दोपहिया वाहन तथा नगदी रकम कुल कीमत लगभग 18,00,000 रुपए जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई किया गया। आरोपी संजय सिविल लाईन थाना का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही शातिर चोर है, जिसके विरूद्ध सिविल लाईन, तेलीबांधा एवं डी डी नगर थाना लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।

पुरानी बस्ती थाना के प्रकरण में आरोपी भूपेंद्र पटेल उर्फ गजनी (25) दंतेश्वरी मंदिर के पास पुरानी बस्ती निवासी, करण टांडी (24) कुशालपुर दंतेश्वरी मंदिर के पीछे पुरानी बस्ती रहने वाला है। गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात एवं नकदी रकम कुल कीमत लगभग 2,00,000 रुपए जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई किया गया।

आरंग, पंडरी एवं पलारी थाना , जिला बलौदा बाजार के प्रकरणों में आरोपी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी(22) ग्राम अमसेना खरोरा, रितेश कुर्रे (20) विधानसभा रोड और विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने, चांदी के जेवरात एवं चोरी की 1 दोपहिया वाहन कुल कीमत लगभग 5,00,000 रुपए जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई किया गया।

विधानसभा थाना के प्रकरण में आरोपी रुद्रांश श्रीवास्तव (22) कचना पीएम आवास निवासी को गिरफ्तार कर कब्जे से सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नकदी रकम कुल कीमत लगभग 3,00,000 रुपए जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई किया गया।