12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP-Congress Controversy: भूपेश बघेल के ‘ऑफर’ पर केदार कश्यप का पलटवार, बोले- भाजपा को उनकी जरूरत नहीं

BJP-Congress Controversy: भूपेश बघेल के भाजपा में शामिल होने के ‘ऑफर’ वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि न तो छत्तीसगढ़ को उनकी जरूरत है और न ही भाजपा को।

3 min read
Google source verification
केदार कश्यप का पलटवार (photo source- Patrika)

केदार कश्यप का पलटवार (photo source- Patrika)

BJP-Congress Controversy: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाजपा में शामिल होने के ऑफर वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि न तो छत्तीसगढ़ को उनकी आवश्यकता है और न ही भाजपा को। कश्यप के मुताबिक, इस तरह के बयान केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए दिए जाते हैं। मंत्री कश्यप ने अपने विभागीय कार्यों का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस नेताओं के आरोपों का भी जवाब दिया।

BJP-Congress Controversy: पीडीएस और नक्सल मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत द्वारा पीडीएस दुकानों के खाली होने के आरोप पर कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि जिन पर खुद प्रदेश को नुकसान पहुंचाने और मामलों में फंसने के आरोप हैं, वही अब सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले जिम्मेदार थे, वही आज विपक्ष में बैठकर आरोप लगा रहे हैं।

नक्सली कमांडर हिडमा को लेकर दिए गए कथित बयानों पर भी कश्यप ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रुख हमेशा नक्सलियों के प्रति नरम रहा है। झीरम घाटी कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं के पास सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए।

बीजापुर विधायक की सुरक्षा पर प्रतिक्रिया

बीजापुर विधायक की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों पर मंत्री कश्यप ने कहा कि किसी को भी क्षेत्र में जाने से नहीं रोका गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित विधायक अक्सर बिना सुरक्षा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाते रहे हैं, ऐसे में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं है। असम में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए कश्यप ने कहा कि भाजपा नेता चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके जाने का उद्देश्य क्या है, यह बाद में स्पष्ट होगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार का दावा

बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में तीन मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आंतरिक क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। युवा कांग्रेस की प्रस्तावित महापंचायत का स्वागत करते हुए कश्यप ने कहा कि उम्मीद है कि कार्यक्रम में वास्तविक लोगों की भागीदारी होगी।

विभागीय उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण परिवहन विभाग की पहल

BJP-Congress Controversy: मंत्री कश्यप ने पिछले दो वर्षों में परिवहन विभाग की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 425 नए गांवों तक पहली बार बस सेवा पहुंची। रायपुर जिले को सड़क दुर्घटना में शून्य मृत्यु वाला जिला बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत वाहन मूल्य का 10% या अधिकतम 1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। ऑटो एक्सपो के माध्यम से 133.4 करोड़ रुपये के आरटीओ टैक्स में राहत दी गई है। बस संगवारी ऐप, वाहन 4.0 और सारथी 4.0 पोर्टल के जरिए सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं।

आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की होम डिलीवरी भी डाक के माध्यम से की जा रही है। ई-चालान प्रणाली से अनफिट और टैक्स बकाया वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के लिए कैशलेस उपचार की व्यवस्था की जा रही है, जिससे तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

BJP-Congress Controversy: वन विभाग की उपलब्धियां

वन विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कश्यप ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 355 हाथियों का विचरण है। मानव-हाथी संघर्ष कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में एलिफेंट ट्रैकिंग मैसेज के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि सघन वनों में 70% घनत्व वृद्धि दर्ज की गई है और दो वर्षों में 7 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया गया है। भूमि स्वामियों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।