
मोहित साहू ने की खुदकुशी करने की कोशिश ( Photo - Patrika )
CG Crime News: पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में 22 जनवरी को सामने आए छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता मोहित साहू मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से चर्चा का माहौल बना हुआ है। घटना को लगभग 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अगला कदम न उठाए जाने पर लोगों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं जन्म ले रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जिससे आमजन में सवाल उठ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद इस तरह देरी होना चिंता का विषय है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो डॉक्टरों द्वारा मुलाहिजा किया गया था लेकिन विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह तय होगा कि मामले में और धाराएं जोड़ी जाएंगी या नहीं।
पुरानी बस्ती टीआई शील आदित्य सिंह ने कहा कि आवेदिका के कथन के आधार पर मोहित साहू के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया था। घटना के समय मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसमें डॉक्टरों द्वारा कुछ अतिरिक्त जांच की सलाह दी गई थी। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।
एसीपी देवांश सिंह राठौर ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही आवश्यकतानुसार धाराएं समावेश कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि अभिनेत्री शशि वर्मा 22 जनवरी को घायल अवस्था में पुरानी बस्ती थाने पहुंची और छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता मोहित साहू के खिलाफ मारपीट की शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और पीडि़ता को मुलाहिजा के लिए एम्स भेजा गया था। पीडि़ता ने कई महत्त्वपूर्ण सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं।
Updated on:
12 Feb 2026 02:42 pm
Published on:
12 Feb 2026 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
