
मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजनाबौद्ध ३५, आदिवासी १२८ व हिंदू रीति रिवाज से 650 जोड़ों का हुआ विवाह
CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मंगलवार को राज्य स्तरीय विवाह से प्रदेशभर के 6 हजार 412 से अधिक जोड़े विभिन्न धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह के बंधने में बंधेंगे। इसमें रायपुर जिले में 1316 जोड़ों का होगा विवाह संपन्न होगा। यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय “कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” का भी शुभारंभ करेंगे। अभियान के प्रथम चरण में 6 माह से 52 माह आयु वर्ग के 40 हजार कुपोषित बच्चों को कवर किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से होगी, जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर एवं सुकमा जिले शामिल हैं।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री तोखन साहू, लक्ष्मी राजवाड़े सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।जोड़ों को 50 हजार रुपए का मिलेगा उपहारसुबह11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। विभिन्न धार्मिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न होगा। इन विवाहित जोड़ों को योजना के तहत 35 हजार रूपए उनके बैंक खातें में सहायता राशि और 15 हजार रूपए की राशि के उपहार सामग्री व विवाह के आयोजन में खर्च की जाएगी।
इस कार्यक्रम से बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद एवं राजनांदगांव जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे। शेष जिलों में जिला मुख्यालयों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संबंधित प्रभारी मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और बैगा समुदाय के जोड़ों का होगा विवाह
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में हिंदू रीति से 6,281, मुस्लिम रीति से 3, ईसाई रीति से 113, बौद्ध रीति से 5 और बैगा समुदाय के 10 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को विवाह का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
Published on:
10 Feb 2026 12:03 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
