
Share Market Scam: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ ठगी करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कार, बैंकों के चेकबुक, महंगे मोबाइल समेत कई अहम कागजात जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन निवासी अखराभांठा सक्ती 30 जनवरी को चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया था उसमें कोलकाता निवासी विश्वजीत देबनाथ ने 2021 में शेयर मार्केट में पैसा लगाकर ज्यादा कमाई होने का प्रलोभन दिया। आरोपी का दावा था कि जितना पैसा लगाओगे उस पर 5 प्रतिशत ब्याज प्रति महीना और साथ ही जितना अधिक से अधिक लोग इसमे रकम निवेश करेंगे, उसमें भी आपको लाभ होगा। उसके झांसे में 8 करोड़ 45 लाख रुपए नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से निवेश किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रिमांड में लिया गया।
Published on:
13 Feb 2026 12:58 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
