
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Photo Patrika)
CG Politics: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। वे सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, मैं भाजपा के नेताओं से कहना चाहता हूं, इस देश का इतिहास, आपका भी इतिहास है।
भारत का इतिहास, हिंसा और असत्य का नहीं, बल्कि सत्य और अहिंसा का इतिहास है। गोडसेवादी राजनीति को लेकर कन्हैया कुमार ने कहा, महात्मा गांधी कहते थे वैष्णव वही है, जो दूसरे की पीड़ा में दुखी हो, लेकिन आज लोग दूसरे की पीड़ा में खुशी महसूस करते हैं।
आज की राजनीति पूरी तरह नफरत की राजनीति बन गई है। जब धर्म और नफरत की राजनीति हो रही हो, तब गांधी को बार-बार याद करना चाहिए। 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने के दावे पर कन्हैया कुमार ने कहा, हिंसा किसी भी रूप में सही नहीं है। चाहे कोई भी करे, हिंसा से मनुष्यता को नुकसान पहुंचता है। सरकार दावे करे, यह अच्छी बात है, लेकिन हिंसा जितनी जल्दी खत्म हो, उतना बेहतर है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस बंदूक वादी विचारधारा के खिलाफ है।
Published on:
30 Jan 2026 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
