2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG TET Exam: इंटरनेट और वेबसाइट के बीच का संबंध, सीमेंट बनाने की प्रक्रिया? रोचक सवालों ने उलझाया

CG TET Exam: शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट-26) का छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित किया गया। परीक्षा में कई रोचक सवाल पूछे, जिसे हल करने में परीक्षार्थी काफी उलझन में रहे..

2 min read
Google source verification
CG TET Exam news

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट-26)

CG TET Exam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट-26) का आयोजन रविवार को किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु और दूसरी पाली माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन के लिए था। परीक्षा में परीक्षार्थियों को काफी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके बाद परीक्षा में सवालों ने उन्हें काफी उलझाया।

CG TET Exam: राज्य निर्माण के समय जिलों की संख्या?

परीक्षा में इतिहास, संविधान, संत-संप्रदाय, भूगोल, विज्ञान, मैथ्स जैसे कई विषयों के सवाल देखने को मिले। इसमें सवाल पूछा गया कि छत्तीसगढ़ अपने मातृ राज्य मध्यप्रदेश का कितने वर्षाें तक हिस्सा रहा? छत्तीसगढ़ निर्माण के समय कितने जिले थे? 1998 से पूर्व अविभाजित बिलासपुर जिले के विभाजन के बाद वर्तमान में कितने जिले है? महाभारत युद्ध के लिए 3101 ईपू का उल्लेख किस अभिलेख में हुआ है? रतनपुर के सतखंडा महल का निर्माता कौन है? इंटरनेट और वेबसाइट के बीच का संबंध क्या है? सीमेंट बनाने की प्रक्रिया क्या है? गरजती चालीसा क्या है? जैसे कई सवाल पूछे गए।

परीक्षार्थियों की उपस्थिति काफी अच्छी

रायपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति काफी अच्छी रही। प्रथम पाली में 43 केन्द्रों में 15573 परीक्षार्थियों में से 12927 यानी लगभग 83 % परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। वही द्वितीय पाली में 84 केन्द्रों में 30346 परीक्षार्थी में से 26223 यानी लगभग 86.4 उपस्थिति रही।

नोज पिन के कारण नहीं दे पाई परीक्षा

व्यापमं के नए नियमों के कारण कई परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे पाए। भारत माता स्कूल में एक परीक्षार्थी ने बताया कि व्यापमं की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देश में कहा गया है कि कान में किसी प्रकार का आभूषण नहीं होना चाहिए। लेकिन नाक में नोज पिन पहने होने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश भी नहीं दिया गया। जबकि नोज पिन किसी भी हालत में नहीं निकल रही थी। इसके साथ ही कई परीक्षार्थी ऐसे भी रहे जो परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लाइन में तो खड़े थे लेकिन समय हो जाने पर प्रवेश ही नहीं दिया गया। कई परीक्षार्थी जूते पहनकर परीक्षा देने पहुंचे थे। जूते स्कूल के बाहर ही खोलकर वे अंदर गए। इसके साथ ही डार्क कपड़े जैसे कई कारणों से भी कई परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया।

कई सवाल काफी अलग

परीक्षा में पूछे गए सवालों ने परीक्षार्थियों को काफी उलझाया। नुहार पाठक ने बताया कि पहले सवाल सामान्य आते थे। लेकिन इस बार नए वैज्ञानिकाें के कथनों को पूछा गया था। इसमें काफी समय लगा। इसके साथ ही कई सवाल काफी अलग पूछे गए थे। जिसमें समय लगा। हर्ष ने बताया कि मैथ्स व विज्ञान विषय के सवाल काफी कठिन लगे। पेपर में लग रहा था सवाल पूरा पढ़ ही नहीं पाऊंगा। कई सवालों के जवाब एक बार पढ़ के ही दे दिए।

इस तरह के पूछे गए सवाल

परीक्षा में हरित क्रांति में सर्वाधिक उत्पादन किस फसल का बढ़ा?
हड़प्पा सभ्यता के कौन सा स्थल कच्छ के रन में स्थित है?
ब्रिटिश काल में विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए सबसे अधिक प्रयत्न करने वाले समाज सुधारक कौन थे?
किसे वनदेवी की उपाधि से विभूषित किया जाता है?
शेख बहाउद्दीन जकारिया किस सूफी संप्रदाय के?
भुर्जपत्र पर लिखी सबसे प्राचीन कृति की लिपि?
छत्तीसगढ़ के हिन्दी मासों के अनुसार मेले?
चंद्रगुप्त मौय के आध्यात्मिक गुरु?
छत्तीसगढ़ के भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत भाग पर घास व चारगाह भूमि?
छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली वर्टीसोल मृदा की प्रमुख वनस्पति?
अभ्रक उत्पादक क्षेत्र डूमर घाट छत्तीसगढ़ के किस जिले में है? जैसे सवालों के साथ ही ब्रिटिश काल, मुगल शासनकाल, गुप्त शासनकाल, छत्तीसगढ़ के किसान आंदोलन, संसद जैसे कई विषयों के सवाल पूछे गए।