8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय फेडरेशन वालीबॉल कप: तमिलनाडु की पुरुष और केरल की महिला टीम बनी विजेता

37वीं राष्ट्रीय फेडरेशन वालीबॉल कप में रविवार को महिला-पुरुष दोनों वर्गों में फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें पुरुष वर्ग में तमिलनाडु की टीम खिताब जीतने में सफल रही। वहीं, महिला वर्ग में केरल ने ट्रॉफी जीती। वहीं, महिला व पुुरुष वर्ग में क्रमश: इंडियन यूनिवर्सिटी और रेलवे ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकतरफा मुकाबले में […]

less than 1 minute read
Google source verification
राष्ट्रीय फेडरेशन वालीबॉल कप: तमिलनाडु की पुरुष और केरल की महिला टीम बनी विजेता

राष्ट्रीय फेडरेशन वालीबॉल कप: तमिलनाडु की पुरुष और केरल की महिला टीम बनी विजेता

37वीं राष्ट्रीय फेडरेशन वालीबॉल कप में रविवार को महिला-पुरुष दोनों वर्गों में फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें पुरुष वर्ग में तमिलनाडु की टीम खिताब जीतने में सफल रही। वहीं, महिला वर्ग में केरल ने ट्रॉफी जीती। वहीं, महिला व पुुरुष वर्ग में क्रमश: इंडियन यूनिवर्सिटी और रेलवे ने तीसरा स्थान हासिल किया।

एकतरफा मुकाबले में खिताब जीत लिया

रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता मेंं 8 फरवरी को पहले केरल और रेलवे की महिला टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें केरल ने एकतरफा मुकाबले में रेलवे को 3-0 से हराकर खिताब जीत लिया। फाइनल में केरल ने रेलवे को लगातार तीन सेटों में 25-22, 25-21, 25-23 से हराकर ट्रॉफी जीत ली। विजेता टीम को रायपुर की महापौर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, भारतीय संघ के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के अध्यक्ष महेश गागड़ा, आयोजन सचिव मो. अकरम खान ने सम्मानित किया।

तमिलनाड़ के पुरुषों का जबरदस्त प्रदर्शन

पुुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला तमिलनाडु और केरल की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। अंत में तमिलनाडु 3-1 से केरल को हराकर फेडरेशन कप अपने नाम कर लिया।

पुरुष वर्ग: रेलवे ने जीता कांस्य

पुरुष वर्ग में इंडियन रेलवे और पंजाब के बीच कांस्य पदक मुकाबला खेला गया। इसमें रेलवे के खिलाड़ी पूरे मैच में पंजाब के खिलाफ बढ़त बनाए रखे, जिसकी बदौलत रेलवे ने पंजाब को तीन सेटों तक चले मैच में 25-22, 29-27, 25-23 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। वहीं, महिला वर्ग में तीसरे-चौथे स्थान के लिए इंडियन यूनिवर्सिटी और हरियाणा के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें इंडियन यूनिवर्सिटी ने हरियाणा को 25-21, 25-19, 25-16 (3-0) से शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया।