AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की काफी समय से लंबित एक बड़ी मांग को पूरा कर दिया है। इससे हड़ताल पर जाने वाले 30000 अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की काफी समय से लंबित एक बड़ी मांग को पूरा कर दिया है। इससे हड़ताल पर जाने वाले 30000 अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिला है। दरअसल, राज्य में 21 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर थे। इस अवधि का अवकाश और रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 30000 स्वास्थ्य कर्मियों को मिला है। इस फैसले पर छत्तीसगढ़ हैल्थ फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को उस दौरान कार्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्तगी और वेतन अस्वीकृति का सामना करना पड़ा था। स्वास्थ्य मंत्री ने मुलाकात के बाद विभाग के अधिकारियों को इन विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बर्खास्त 5000 कर्मचारियों को वापस सेवा में ले लिया है। साथ ही 25000 कर्मचारियों का आंदोलन के दौरान रूका वेतन भी स्वीकृत कर दिया गया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
15 Mar 2024 07:48 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।