5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: पहली से चौथी, 6वीं-7वीं, 9वीं–11वीं की परीक्षा को लेकर नया आदेश, निजी स्कूलों को बड़ी राहत

School Exam: शिक्षा विभाग ने लोकल परीक्षा व्यवस्था को लेकर जारी आदेश में यू-टर्न लिया है। नए संशोशन आदेश में साफ हो गया है कि निजी स्कूल पूर्व की तरह परीक्षा ले सकेंगे…

less than 1 minute read
Google source verification
CG School exam news

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (Photo Patrika)

School Exam: पहली से चौथी, 6वीं-7वीं, 9वीं–11वीं की परीक्षा व्यवस्था को लेकर जारी आदेश में बदलाव करते हुए शिक्षा विभाग ने संशोधन किया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार रायपुर जिले के निजी स्कूल संचालकों को बड़ी राहत मिली है। संशोधन पत्र के अनुसार अब निजी स्कूल पूर्व की भांति लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकेंगे। जबकि पहले यह आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

School Exam: साफ हुई स्थिति

संशोधित आदेश में यह भी तय किया गया है कि शासकीय स्कूलों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की परीक्षाओं की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों को दी जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय से जारी इस पत्र के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति साफ हो गई है।

आदेश का हो रहा था विरोध

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन आदेश रद्द करने की मांग की थी। अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि यह आदेश मानसिक दबाव वाला है। निजी स्कूल कई ऐसे विषय पढ़ाते हैं, जिनकी परीक्षा वे स्वयं लेते हैं, जबकि स्कूल शिक्षा विभाग उन सभी विषयों की परीक्षा नहीं कराता। ऐसे विषयों के मूल्यांकन को लेकर आदेश में कोई स्पष्टता नहीं है। फिलहाल लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) पर विचार कर संशोधन आदेश जारी कर स्थिति साफ कर दी है।