11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, महिलाएं-बच्चे समेत 26 घायल

Horrific Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 26 लोग घायल हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Horrific Accident

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी (Photo Source- Patrika)

Horrific Accident :मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 26 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई। फिलहाल, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

बता दें कि, ये भीषम सड़क हादसा जिले की गणेश घाटी पर हुआ है। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। एक दर्जन से ज्यादा गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

गणेश घाटी पर हुआ हादसा

आपको बता दें कि, भिलाड़िया गांव के ग्रामीण गैरतगंज तहसील के सिद्ध क्षेत्र पठरिया धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की पूर्णाहुति में शामिल होने गए थे। वहां से सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने निवास स्थल लौट रहे थे। इसी दौरान भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग पर गढ़ी और मुदियाखेड़ा के बीच स्थित गणेश घाटी पर शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को गैरतगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अबी जानकारी सामने आई है कि, घायलों में से कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।