2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस शहर को रेलवे की बड़ी सौगात, 1000 हजार करोड़ रुपए देने का किया ऐलान

Railway Minister Ashwini Vaishnaw- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उज्जैन को सिंहस्थ के लिए 1000 हजार करोड़ देने की घोषणा की

2 min read
Google source verification
Railway Minister Ashwini Vaishnaw gave 1000 crore rupees to Ujjain

Railway Minister Ashwini Vaishnaw gave 1000 crore rupees to Ujjain (ANI)

Railway Minister Ashwini Vaishnaw- एमपी पर रेलवे लगातार मेहरबान है। रेल बजट में प्रदेश को अनेक सौगातें दी गई हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रदेश में रेलवे के 1 लाख 18 हजार करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट चल रहे है। उन्होंने सिंहस्थ के लिए उज्जैन को 1000 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सिंहस्थ के लिए उज्जैन में मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। उन्होंने सिंहस्थ के लिए चलाई जानेवाली अन्य कई ट्रेनें भी गिनाईं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उज्जैन से कई ट्रेनें चलाई जाएंगी। सिंहस्थ के समय उज्जैन के लिए मेमू ट्रेन चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार भोपाल से उज्जैन, उज्जैन से इंदौर के अलावा दाहोद, चित्तौरगढ़, जबलपुर भोपाल उज्जैन ट्रेन भी चलाई जाएगी।

उज्जैन के लिए 1000 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान

रेल बजट में सिंहस्थ के लिए उज्जैन के लिए 1000 हजार करोड़ रूपए का भी प्रावधान किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे यहां आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधाएं जुटाएगी।

बता दें कि इससे पहले सीएम मोहन यादव भी उज्जैन में रेल सुविधाओं के विस्तार करने की बात कह चुके हैं। 25 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि उज्जैन रेलवे का सेंटर बनने जा रहा है। इससे महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान की ओर से आने वाली ट्रेनों को जोड़ा जा रहा है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि उज्जैन में चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान सभी भक्तों को इन सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।

एमपी को रेलवे की सौगातें- प्रमुख ​बिंदु

- एमपी में रेलवे के 1 लाख 18 हजार करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
- 80 स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना में कार्य जारी
- रतलाम रेल मंडल में 16 स्टेशन में अमृत योजना में कार्य जारी
- एमपी में 108 किलोमीटर कवच योजना में काम पूरा हो गया है।