12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटो कॉपी कराने की बात कहकर घर से निकला था युवक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सुसाइड नोट में लिख मैं ही जिम्मोदार हूं

बीना. लुहर्रा गांव के पास बीना-सागर लाइन पर बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर पंचनामा कार्रवाई की गई और सविल अस्पताल में पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।जानकारी के अनुसार सुसाइड के पहले ऋषभ पिता […]

2 min read
Google source verification
A young man left home saying he was going to get his photos copied; his body was found on a railway track. He wrote in a suicide note, "I am responsible

रेलवे ट्रैक से शव उठाकर ले जाते हुए। इंसेट-मृतक

बीना. लुहर्रा गांव के पास बीना-सागर लाइन पर बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर पंचनामा कार्रवाई की गई और सविल अस्पताल में पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जानकारी के अनुसार सुसाइड के पहले ऋषभ पिता नत्थूलाल प्रजापति (25) निवासी एमआइजी-166, गौर नगर मकरोनिया ने परिवार वालों को वीडियो भेजे थे, जिसके आधार पर मंगलवार रात ही वह खुरई आ गए थे और रात में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन रात होने के कारण उसके बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और युवक की तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह खुरई-बीना रेलवे लाइन पर गेट नंबर पांच और छह के बीच खंभा नंबर 995 के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना स्टेशन मास्टर को मिली थी, जिसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीण थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ की टीम ने निरीक्षण किया वह शव ऋषभ का था। पंचनामा कार्रवाई कर शव को सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां पर उसका पीएम किया गया। परिजनों के अनुसार युवक घर से फोटो कॉपी कराने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर तक घर वापस नहीं लौटा। बाद में रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना मिली।

मृतक के पास मिला सुसाइड नोट
छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि मैं ऋषभ प्रजापति हमेशा के लिए घर छोड़ रहा हूं, इसके लिए सिर्फ मैं ही जिमेदार हूं, कोई इस बार मैं नहीं मिलूंगा और न ही वापस सके तो मुझे माफ कर देना। छात्र के पास मिले इस सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है और इसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। युवक बीटेक का छात्र भी है, उसने अपने भाई को कुछ वीडियो मैसेज भी भेजे हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।