11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी के साथ पति की हत्या की साजिश में शामिल पत्नी भी गिरफ्तार

प्रेमी के साथ पति की हत्या की साजिश में शामिल पत्नी को भी देवरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर, मेरठ और अलवर की तरह सागर के देवरी से अवैध संबंधों के चलते तुलसी नाम की महिला ने अपने प्रेमी सोहेब खान के साथ मिलकर पति प्रिंस की हत्या करवा दी थी। बीते दिन […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 11, 2026

प्रेमी के साथ पति की हत्या की साजिश में शामिल पत्नी को भी देवरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर, मेरठ और अलवर की तरह सागर के देवरी से अवैध संबंधों के चलते तुलसी नाम की महिला ने अपने प्रेमी सोहेब खान के साथ मिलकर पति प्रिंस की हत्या करवा दी थी। बीते दिन हत्यारे प्रेमी सोहेब को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और मंगलवार को मृतक प्रिंस की पत्नी तुलसी को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर लेने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने स्वीकृति दे दी।

सोहेब ने पुलिस को किया गुमराह, तीन गड्ढे खुदवाए

हत्या के बाद सोहेब ने शव को सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में शव पर नमक डालकर छिपा दिया था और फिर दोनों गुजरात चले गए थे। सोहेब कुछ समय पहले ही लौटा था। जब उसे जानकारी लगी कि पुलिस उसको खोज रही है, तो वह अस्पताल से भाग गया था। पुलिस ने इस अंधे हत्या कांड का खुलासा तो कर दिया है, लेकिन अभी भी कई और साक्ष्य जुटाना शेष है, ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके।