
सड़क पर कपल की जानलेवा स्टंटबाजी (Photo Source- Viral Video Screenshot)
Couple Life Threatening Stunt : मध्य प्रदेश के सागर में एक कपल द्वारा अश्लीलता की सारी हदें पार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सड़क पर एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में बैठाकर चलती बाइक पर रोमांस करता नजर आया। इस दौरान न सिर्फ उन्होंने अपनी जिंदगियों को रिस्क पर डाला, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को भी रिस्क में डाल दिया। इस दौरान रास्ते में पीछे आ रहे अन्य बाइक सवार ने अपने फोन से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब ये वीडिो तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले में हैरानी की बात ये भी रही कि, सड़क पर चलती बाइक पर ये कपल एक-दूसरे में इस कदर खोए हुए थे, उन्हें ना ही आसपास चलने वाले अन्य वाहनों की कोई परवाह थी और ना ही ये होश था कि, किसी ने उनकी करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अगर अचानक उन्हें ब्रेक लगाने होते तो क्या होता? वो अपनी इस सार्वनिक ढंग से की जा रही शर्मनाक हरकत से सड़क पर खुद के साथ साथ दूसरों की जिंदगी तक से कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे थे।
बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जरुआखेड़ा क्षेत्र के जलंधर मार्ग का बताया जा रहा है।रविवार को बीच सड़क यह शर्मनाक हरकत हुई। वीडियो में देखा जा रहा है कि, युवक बाइक चला रहा है। वहीं, एक युवती को उसने आगे की ओर उल्टा बैठा रखा है। युवती का मुंह कपड़े से ढका हुआ है। यही नहीं, दोनों में से किसी ने भी हेलमेट तक पहनना ठीन नहीं समझा है।
युवक-युवती को सीने से लगाए हुए तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाता नजर आ रहा है। हालांकि, इस दौरान किसी भी स्तर के हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कुछ लोगों ने युवक को इस खतरनाक तरीके से बाइक चलाने से रोका और समझाने की कोशिश की तो उसने किसी की बात नहीं मानी और स्टंट जारी रखा।
Published on:
03 Feb 2026 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
