28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी व्यापारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, किसान हो रहे परेशान

बीना. कृषि उपज मंडी के व्यापारियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। व्यापारियों ने मंडी समिति पर मनमानी का आरोप लगाया है। मंडी में हड़ताल शुरू होने से किसान उपज की डाक, नीलामी कराने के लिए परेशान होते रहे। हड़ताल के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।दरअसल मंडी […]

less than 1 minute read
Google source verification
Mandi traders begin indefinite strike, farmers suffer

मंडी गेट पर लगा ताला

बीना. कृषि उपज मंडी के व्यापारियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। व्यापारियों ने मंडी समिति पर मनमानी का आरोप लगाया है। मंडी में हड़ताल शुरू होने से किसान उपज की डाक, नीलामी कराने के लिए परेशान होते रहे। हड़ताल के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
दरअसल मंडी में सोनू ट्रेडर्स पर भावांतर योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने आइडी बंद की गई थी और पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज कराने आवेदन दिया था, लेकिन डेढ़ माह बाद अचानक संयुक्त संचालक के आदेश पर सचिव ने आइडी खोल दी। आइडी खोलने की सूचना भारसाधक अधिकारी व एसडीएम विजय डेहरिया को भी नहीं दी गई थी, जिसपर उन्होंने कुछ दिनों बाद फिर से संबंधित व्यापारी की आइडी बंद करा दी और इसके विरोध में व्यापारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। व्यापारियों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के कभी भी आइडी बंद कर दी जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति होती है। इसलिए अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू की है। हड़ताल के कारण किसान परेशान होते रहे।

संयुक्त किसान मोर्चा व्यापारियों के खिलाफ करेगा प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि भावांतर योजना में शासन को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले व्यापारी को क्लीन चिट दी गई थी, जिसका मोर्चा ने विरोध दर्ज कराया और भोपाल की स्पेशल टीम से जांच कराने की मांग कलेक्टर से की थी। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी गई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने हड़ताल में शामिल व्यापारियों की खरीदी-बिक्री को तत्काल बंद करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आज तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Story Loader